बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह बोले- दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसान नहीं, दलाल हैं
पटना। बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह (amrendra pratap singh) ने किसान आंदोलन (farmers protest) पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन किसान नहीं बल्कि 'दलाल' चला रहे हैं। अमरेंद्र प्रताप सिंह यह बयान वैशाली जिले में किसानों के सवाल पर दिया। उन्होंने कहा कि क्या केवल दिल्ली और हरियाणा की सीमाओं पर किसान हैं? देश में 5 लाख से अधिक गांव हैं। क्या किसी गांव में कोई विरोध प्रदर्शन हो रहा है? क्या बिहार में किसान विरोध कर रहे हैं? 5.5 लाख गांवों में रहने वाले किसान परेशान नहीं हैं? जानते हैं कि नए कृषि कानून उनके लिए फायदेमंद हैं। अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, मीडिया मुट्ठीभर दलितों को नोटिस कर रही है, जो किसान होने का दावा कर रहे हैं।

25 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं किसान
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 25 दिनों से हरियाणा, पंजाब, यूपी , राजस्थान और देश के दूसरे हिस्सों के किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की मांग है कि सरकार उनकी बात सुने और कृषि कानूनों को वापस ले। किसानों की मांग को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई नेताओं का भी समर्थन मिला है। उधर, सरकार का कहना है कि ये तीनों कानून किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से बनाए गए हैं।
जान गंवाने वाले किसानों को दी गई श्रद्धांजलि
पंजाब से आए वॉलंटियर्स के एक ग्रुप ने सिंघु बॉर्डर पर पगड़ी लंगर शुरू किया है। यहां किसानों को फ्री में पगड़ी बांधी जा रही है। चिल्ला बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बाॅर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।












Click it and Unblock the Notifications