बिहार- एक दशक में 963 लोग आग में जलकर खाक
पटना। बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल के हरिनगर में आगजनी की भीषण घटनाओं में 13 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गये। अनेक मकान और झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। और लाखों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई। यह तो महज इस गर्मी में औरंगाबाद का हाल है, अगर एक दशक के अग्निकांडों को देखें तो 10 साल में बिहार में आग के 44,145 हादसे हुए जिनमें 963 लोग जलकर खाक हो चुके हैं।

तिलक समारोह में लगी आग
गांव के एक परिवार में तिलक समारोह की तैयारी चल रही थी। जिस मकान में आयोजन हो रहा था उस का मुख्य द्वार फुस की झोपड़ी का बना था। झोपड़ी में अचानक आग लगी। आग की लपट काफी तेज थी। कई लोग अंदर फस गए। घर के अंदर हवन कुण्ड से निकली चिंगारी ने भयावह रूप धारण कर लिया और कई घर चपेट में आ गए। मृतकों में महिला और बच्चे भी हैं।
बिहार में आग
यह घटना अत्यंत ही दु:खद है। असावधानी के काण ऐसी घटना प्रायःहो जाती है, जिसमें जान माल को काफी क्षति पहुंचती है। इसलिए जब भी घरों में ऐसे आयोजन हों, काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं राज्य सरकार का दायित्व है कि वह पिड़ित परिवार की हर संभव सहायता करे। मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा दी जाय और परिवारों के पुनर्वास के लिए पूरे प्रबंध किए जाय।
पढ़ें- बिहार की Hate Story
आगजनी की इस घटना में कितनी क्षति पहुंचती है, इसका आकलन आवश्यक है। घयलों के नि:शुल्क उपचार के साथ ही पीड़ित परिवारों को तुरंत आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाय। वहीं गर्मी के मौसम आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड सेवाएं तत्काल सुलभ नहीं हो पाती है। तत्काल आग बुझाने का कार्य लोगों को अपने संसाधनों से ही करना पड़ता पड़ता है।
पिछले 10साल के तबाही के मंजर कुछ इस प्रकार है-
वर्ष ---- अग्निकांड----- जली सम्मपत्ती ----- मनुष्यों की मौत
2006 --- 2298 ---- 27 करोड़ ------------29
2007 --- 1863 ---- 10 करोड़ ------------21
2008 --- 2331 ---- 75 करोड़ ------------60
2009 --- 3898 ---- 63 करोड़ ------------82
2010 --- 4479 ---- 110 करोड़ ----------129
2011 --- 3724 ---- 41,110 करोड़ ------ -94
2012 --- 6072 ---- 159 करोड़ ----------152
2013 --- 5977 ---- 282 करोड़ ----------162
2014 --- 6449 ---- 2,249 करोड़ --------127
2015 --- 7054 ---- 2,355 करोड़ --------107












Click it and Unblock the Notifications