बिहार में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 3756 नए मामले
पटना, 12 अप्रैल । बिहार में कोरोना के दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 3756 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं 7 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। बीते रविवार को इस बीमारी ने बिहार में अबतक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। नए कोरोना संक्रमितों के मिलने पर अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14695 जा पहुंची है।

Recommended Video
चिंता करने वाली बात यह है कि बिहार की राजधानी पटना ही कोरोना का हॉटस्पॉट तेजी से बन रहा है। रविवार को जो नए केस आये उनमें से सबसे ज्यादा 1382 मरीज पटना में थे जिनमें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा पूर्णिया में 282, मुजफ्फरपुर में 191, गया में 290, भागलपुर में 302, बेगूसराय में 113 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।
प्रदेश में बीमार हुए लोगों की रिकवरी रेट भी लगातार गिर रहा है। बिहार में ये दर घटकर 94.24 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं नवादा में 40 तो नालंदा में 35 नए केस मिले हैं। गया में 290 नए केस मिले हैं। वहीं पवन एक्सप्रेस में 6 कोरोना संक्रमित यात्री मिले। छपरा जंक्शन पर जांच के दौरान सभी संक्रमित मिले। सभी 6 यात्रियों को आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके अलावा बेतिया में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। रविवार को 39 पॉजिटिव केस मिले, जिसके बाद 170 के पार सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications