बंगाल में चोरी के मामले में छापेमारी करने गए बिहार पुलिस के अधिकारी की उत्तर दिनाजपुर में पीट पीट कर हत्या
बिहार के किशनगंज थाने के एक थानेदार को कुछ लोगों ने पीट पीट कर मार डाला। खबरों के अनुसार किशनगंज थाने के थानेदार अश्विनी कुमार मोटरसाइकल चोरी के एक मामले में छापामारी करने पश्चिम बंगाल आए थे।
पटना। बिहार के किशनगंज थाने के एक थानेदार को कुछ लोगों ने पीट पीट कर मार डाला। खबरों के अनुसार किशनगंज थाने के थानेदार अश्विनी कुमार मोटरसाइकल चोरी के एक मामले में छापामारी करने पश्चिम बंगाल आए थे, जहां पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर क्षेत्र के गोलापोखर थाना में स्थित पनतापाड़ा गांव की भीड़ ने इस घटना को अंजाम दिया।

Recommended Video
अश्विनी इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सरकार ने भी केंद्र से मांगी वैक्सीन की एक हफ्ते की डोज, पीएम के सामने उठाई मांग
इस पूरे मामले पर पूर्णिया रेंज के आई जी ने कहा, 'वह बाइक चोरी के एक मामले में छापेमारी करने आए थे। उनके साथ इस्लामपुर के एसपी भी थे। हम इस मामले में छापेमारी करेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।' वहीं, यह भी कहा जा रह है कि छापेमारी के दौरान अश्विनी कुमार को स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला।
अश्विनी कुमार पर जिस समय हमला हुआ उस वक्त उनके साथ पूरी टीम थी, लेकिन अपराधियों ने रात्रि का फायदा उठाकर पुलिस को घेर लिया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें अश्विनी कुमार को भी गोली लगी और उनकी मौत हो गयी।
पुलिस ने कहा है कि इस मामले में छानबीन की जाएगी और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications