छत्तीसगढ़ सरकार ने भी केंद्र से मांगी वैक्सीन की एक हफ्ते की डोज, पीएम के सामने उठाई मांग
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुवार को वर्चुअल मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राज्य में वैक्सीन की कमी का जिक्र किया था। इस मीटिंग में भूपेश बघेल ने राज्य के लिए एक हफ्ते की डोज केंद्र सरकार से भेजने के लिए मांग की थी। इसके अलावा भूपेश बघेल ने कोरोना के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाईयों और उपकरणों पर जीएसटी की दर कम करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि इससे इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों पर कम आर्थिक भार पड़ेगा।

वैक्सीन के अलावा मांगी ये मदद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से राज्य की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए रेमडेसीवीर इंजेक्शन और आक्सीजन सिलेंडर्स की सतत आपूर्ति करने, प्रदेश में चार वायरोलाजी लैब और एक बीएसएल-4 लैब की स्थापना के अलावा 1000 बिस्तरों के आइसीयू के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सहायता उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया था।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के अंदर कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा की। इसके अलावा मरीजों की शीघ्र पहचान के लिए एक्टिव सर्विलेंस पर भी जोर दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी अपने राज्य के लिए केंद्र सरकार से वैक्सीन की 10 दिन की डोज की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications