मुलायम ने किया ऐलान, नीतीश ही होंगे सीएम उम्मीदवार, लालू होंगे साथ

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर संभव कोशिश करने में जुट गए हैं। भाजपा के विजय अभियान पर ब्रेक लगाने के लिए नीतीश और लालू ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन पर मुहर लगा दी।

nitish kumar-lalu prasad yadav

सियासी खींचतान को मौका न देते हुए जेडीयू और राजद ने साथ-सात चुनाव लड़के का फैसला किया लेकिन मुख्यमंत्री पद और सीटों के बंटवारे पर पेंच रहा। इस बीच बिहार चुनावों के मद्देनजर सियासी खींचतान के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लालू प्रसाद की मौजूदगी में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। मुलायम ने बताया कि लालू ने ही नीतीश के नाम की सिफारिश की।

नीतीश की सीएम दावेदार बनाने लालू बोले कि हमारी प्राथमिकता बीजेपी की दहशत को रोकना है। उन्होंने कहा कि हम लगातार नीतीश सरकार का समर्थन कर रहे हैं। हमारी एकजुटता पर कई सवाल उठे, लेकिन हमने सबको गलत साबित किया है।

लालू ने साफ कर दिया कि उनके और नीतीश के बीच कोई मतभेद नहीं हैं, लेकिन बीजेपी को रोकने के लिए जहर भी पीने को तैयार हूं। लालू ने कहा कि मेरे परिवार के किसी बच्चे की राजनीति में रुचि नहीं है। हमने फैसले का अधिकार मुलायम सिंह यादव को दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+