बिहारः मॉनसून सत्र मंगलवार तक स्थगित, हेलमेट और काला मास्क पहनकर आए विपक्ष के विधायक

पटना। बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन विपक्ष के विधायक काला मास्क पहनकर विधानमंडल पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं राजद विधायक सतीश दास हेलमेट पहनकर पहुंचे हैं। उन्होंने हाथों में झाल भी ले रखा था। उन्होंने कहा कि ये झाल सीएम नीतीश कुमार को सौंप देंगे। वहीं विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही जिन विधायकों का निधन हुआ है, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मंगलवार तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। परिषद में भी विपक्ष के सदस्य काला मास्क पहनके पहुंचे थे। बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र आज से यानी कि 26 जुलाई से शुरू हो रहा है।

bihar assembly monsoon session first day mla come with helmet and black mask

कोरोना वायरस के चलते यह सत्र केवल पांच दिनों तक चलेगा और तीस जुलाई को खत्म हो जाएगा। इन पांच दिनों में सरकार की प्राथमिकता है कि कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पास कराया जाए। इसके अलावा सदन में कई वित्तीय कार्य भी निपटाया जाएगा। वहीं साथ ही प्रश्न और उत्तर के साथ-साथ शून्यकाल की कार्यवाही भी होगी। बता दें कि आज सुबह 11 बजे बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो गई।बिहार विधानसभा सत्र के पहले दिन यानी आज दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी ।

जबकि सत्र की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन से होगी। 27 और 28 जुलाई को सदन में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। वहीं, 29 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा और उससे जुड़े विनियोग विधेयक का दिन रखा गया है। जबकि 30 जुलाई यानी सत्र के आखिरी दिन गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।

बता दें कि आज से सत्र शुरू होने से पहले ही राजद ने अपने तेवर जाहिर कर दिये हैं। राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम पहले दिन चाहते हैं कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार विधानसभा में विधायकों की पिटाई के मामले पर कार्रवाई नहीं करने पर अपना स्पष्टीकरण दें कि आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+