बिहार विधानसभा चुनाव 2020: नीतीश कुमार का ऐलान- ये मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। पूर्णिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, 'ये मेरा आखिरी चुनाव है।' नीतीश कुमार ने कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। बता दें, तेजस्वी यादव अपने भाषणों ने लगातार कह रहे थे नीतीश कुमार थक गए हैं और अब उन्हें आराम करना चाहिए।

Recommended Video

    Bihar Assembly Election 2020: Nitish Kumar का बड़ा एलान- ये मेरा अंतिम चुनाव | वनइंडिया हिंदी
    Bihar Assembly Elections 2020 CM Nitish Kumar says this is my last election

    नीतीश कुमार की इस घोषणा से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मास्टरस्ट्रोक को महागठबंधन के खिलाफ सहानुभूति बटोरने का एक जरिया भी माना जा रहा है।

    बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को होगा। तीसरे चरण के मतदान के लिए आज यानि गुरुवार को 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अखिरी दिन है। ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को आएंगे।

    Bihar Assembly Elections 2020 CM Nitish Kumar says this is my last election

    चिराग पासवान का नीतीश पर हमला जारी

    उधर, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हमले जारी हैं। चिराग पासवान ने दावा किया कि नीतीश कुमार 10 नवंबर के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहने वाले हैं। इसके बाद नीतीश कुमार को अपना बंगला खाली करना होगा। चिराग ने कहा, जिस तरह से लोगों में उत्साह दिख रहा है और पहले दो चरणों के रुझान से तय है कि अधिकांश सीटों पर लोजपा के प्रत्याशी जीत रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर बीजेपी-एलजेपी की सरकार बनने की बात कही। चिराग ने कहा कि 10 नवंबर के बाद बीजेपी और एलजेपी की सरकार बनेगी। यही नहीं उन्होंने लोगों से बीजेपी-एलजेपी की सरकार बनाने के लिए अपील भी की। हालांकि उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री की रेस में नहीं बताया, लेकिन कहा कि 5 दिन बाद सब साफ हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+