पहले राम को अब भगवान शिव को ठग रही है बीजेपी: नीतीश

nitish kumar
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए दिन भारतीय जनता पार्टी और उसके प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी पर हमला करते रहते है। एक बार फिर से नीतीश ने मोदी और भाजपा पर सोशल मीडिया के जरिए हमला किया है। नीतीश ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए भाजपा पर हमला किया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में खत्म हो गए फासीवाद को भारत में लाने की कोशिश हो रही है। बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि बिहार अनेक धर्मो के मूल की कड़ी है, यहां राजनीतिक प्रोपगैंडा पहुंचाने के लिए बीजेपी हर-हर महादेव के जप का अपमान कर रही है। नीतीश ने भाजपा पर भगवान को ठगने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि यह पार्टी अपने फायदे के लिए कभी राम को तो अब काशी में भगवान शिव को ठग रही है।

उन्होंने लिखा है कि भगवान राम को ठगने में तो बीजेपी ने कोई कसर छोड़ी नहीं थी, अब भगवान शिव के पीछे भी लग गए हैं। नीतीश कुमार ने भाजपा पर अपने बुजुर्ग नेताओं का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने बुजुर्गों की इज्जत नहीं रह गई है। आडवाणी को गांधी नगर के पिंजरे में कैद कर दिया गया। नीतीश ने कहा कि हर-हर महादेव की जगह हर-हर मोदी का नारा लगाकर भाजपा के लोग भगवान को भी धोखा दे रहे हैं।

अपने फेसबुक वॉल पर नीतीश ने लिखा है कि भाजपा बिहार में प्रपंच का जाल बुन रही है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि भस्मासुर ने भी जब तपस्या की होगी तो हर-हर महादेव के जप का अपमान नहीं किया होगा, लेकिन भाजपा तो भस्मासुर से भी दो कदम आगे निकल गई है। भगवान राम को ठगने में तो कोई कसर छोड़ी नहीं थी अब भगवान शिव के पीछे भी लग गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+