...तो इन 5 वजहों से मुलायम ने छोड़ा जनता परिवार
पटना। बिहार विधान सभा चुनाव में मनमुताबिक सीटें न मिलने की वजह से जनता परिवार में दरार पड़ गई। पांच सीटें मिलने से नाराज समाजवादी पार्टी ने अलग से चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर जेडीयू और आरजेडी ने 100-100 सीटें और कांग्रेस ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
बाकी की बची हुई तीन सीटों पर जब एनसीपी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया तो राजद सुप्रीमों लालू यादव के हिस्से की दो सीटें जोड़कर मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को दे दी गईं। जिससे नाराज नेताजी ने परिवार से अलग होने का फैसला कर लिया। आपको उन 5 कारणों से रुबरु करवाते हैं जिनकी वजह से सपा परिवार से अलग हो गई...

इन वजह से टूटा जनता परिवार
बिहार चुनाव को लेकर जब सीटों का बंटवारा हुआ तो सपा से बात ही नहीं की गई। जब सीटों का बंटवारा हुआ तो सपा को महज पांच सीटें मिली जो उसके लिए दर्शक की भांति थी। ऐसे में सपा का मानना है कि पांच सीटों पर चुनाव लड़ने से पार्टी का कद घटेगा।

इन वजह से टूटा जनता परिवार
सपा का मानना है कि पांच सीटों पर लड़ने से उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी और सबसे बड़ी पार्टी की छवि को धक्का लगेगा।

तो इस वजह से टूटा परिवार
अगर सपा पांच सीटों पर चुनाव लड़ती तो जीत की उम्मीद और कम हो जाती। पिछली बार भी उसे खाली हाथ लौटना पड़ा था। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर विस्तार की संभावनाओं को इससे कोई बल नहीं मिलेगा।

इसलिए टूटा जनता परिवार
समाजवादी पार्टी का बिहार में कोई जनाधार नहीं है। ऐसे में महज पांच सीटों पर चुनाव लड़कर जहां जीत की उम्मीद और कम हो जाती तो वहीं लालू के साथ जाने से सपा की छवि को नुकसान होता।

मुलायम जनता परिवार से अलग
ऐसे में सपा का मानना है कि बाहर से समर्थन दिया तो छवि और गठबंधन दोनों बचे रहेंगे। सपा की सेक्युलर छवि को कोई नुकसान नहीं होगा और साथ ही सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने का उसका दावा भी कायम रहेगा।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications