'लंदन से आपका पार्सल आया है, कोई महंगा गिफ्ट है', ऐसा कॉल आने पर ठगी की शिकार हुई महिला

पानीपत। यहां अंसल की रहने वाली एक महिला को लंदन से महंगा गिफ्ट भेजने के नाम पर ठग लिया गया। उसने अपने अकाउंट से 69 हजार रुपए गंवा दिए। किसी ने उसे कॉल कर कहा था कि, ''आपका पार्सल आया है, लंदन से है.. कोई महंगा गिफ्ट है, कुछ चार्ज चुकाकर डिलीवर करा लो।'

Thug phone call to A Panipat woman, said- Your parcel from London, an expensive gift, after it shes lost 69 thousand rupees

दोनों में कई दफा बातें हुईं। उसके बात करने के तरीके से महिला उसके झांसे में आ गई। महिला उसे अपने अकाउंट से रुपए ट्रांसफर करने को राजी हो गई। फोन पर बात करने वाले ने उससे 69 हजार रुपए अपने पास ट्रांसफर करवा लिए। उसके बाद उसे कोई रिस्‍पॉन्‍स नहीं दिया। महिला को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उसने पुलिस के समक्ष शिकायत की। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि, पीडिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Thug phone call to A Panipat woman, said- Your parcel from London, an expensive gift, after it shes lost 69 thousand rupees

पुलिस के अनुसार, पीड़िता शिखा सुरी ने थाना सेक्टर- 13/17 में शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि 2 मार्च के दिन उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद लंदन का रहने वाला बताया। उसने महिला को कहा, ''आपका पार्सल है...इसमें कोई महंगा गिफ्ट है..आप ले लें। बस कुछ.. चार्ज लगेंगे, रकम चुकाने पर ये आपके पास पहुंच जाएगा।'
महिला ने पूछा कि, तुम अभी कहां से बात कर रहे हो, तो उसने कहा कि, वह मुंबई से बोल रहा है।' महिला के मुताबिक, वो इस अंदाज में बात कर रहा था कि, उसका व‍िश्‍वास कर लिया। उसने फंसाकर 69 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

शिकायत में बताया गया कि, उसका नंबर व‍िदेशी था। मगर वो एक साइबर ठग था। जिसने महंगा गिफ्ट भेजने के नाम पर अपने खाते में रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+