9 महीने पहले की थी नैंसी ने लव मैरिज, 15 दिन बाद 100 किलीमीटर दूर पानीपत में इस हाल में मिली

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में तीन साल से चल रही एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ है, जिसे सुनकर लोगों के भी होश उड़ गए। दरअसल, पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी थाना क्षेत्र से लापता नैंसी शर्मा का शव पुलिस ने पानीपत से बरामद किया है। पुलिस की मानें तो महिला के सिर में गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस की मानें तो नैंसी की हत्या ने उनके पति साहिल ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर की है। मामले में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि नैंसी पिछले तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में थी और नौ महीने पहले साहिल से लव मैरिज की थी।

10 नवंबर को लापता हो गई थी नैंसी

10 नवंबर को लापता हो गई थी नैंसी

पुलिस के अनुसार, नैंसी जनकपुरी में पति साहिल के साथ रहती थीं। नैंसी व साहिल की शादी 27 मार्च 2019 को हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद दोनों में अनबन होने लगी। इधर 25 नवंबर को नैंसी के पिता ने जनकपुरी थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर से उनकी बेटी का मोबाइल फोन बंद है। उन्होंने 25 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर जनकपुरी थाना के एसएचओ जयप्रकाश व इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने नैंसी के पति साहिल की कॉल डिटेल को खंगाला तो पाया कि उसकी बातचीत शुभम नामक शख्स से लगातार हो रही है। उसकी लोकेशन पानीपत में नजर आई।

15 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

15 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

शुभम के बारे में पूछताछ में पता चला कि वह साहिल के यहां नौकरी करता है। इसके बाद पुलिस ने शुभम व साहिल से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि उन्होंने नैंसी को गोली मार दी और शव को पानीपत स्थित रिफाइनरी के पास सड़क किनारे फेंक दिया। आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस को इस मामले में तीसरे अन्य शख्स के बारे में पता चला। उसका नाम बादल है। पुलिस ने तीनों से मिली जानकारी के आधार पर शव को पानीपत रिफाइनरी के पास स्थित सड़क किनारे खेत से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, शव करीब 15 दिन तक खेत में पड़ा रहा।

नैंसी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

नैंसी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि साहिल ने बचने के लिए मियांवाली नगर थाना में नैंसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। साहिल ने पुलिस को बताया कि नैंसी लाल बत्ती के पास कार से उतरी और गायब हो गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह नैंसी से परेशान रहता था। उसने स्थायी तौर पर पत्नी से छुटकारा पाने के इरादे से उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में हथियार व शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार की बरामदगी होनी शेष है।

लॉन्ग ड्राइव पर ले गया था साहिल

लॉन्ग ड्राइव पर ले गया था साहिल

घटना का खुलासा एसएचओ जयप्रकाश और इनकी टीम ने किया है। पुलिस ने बताया कि साहिल चोपड़ा की उसकी पत्नी नैंसी शर्मा के साथ अक्सर झगड़ा हुआ करता था। 9 नवंबर की रात में भी दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई। तभी साहिल ने पत्नी को मारने का फैसला कर लिया। उसने शुभम और ड्राइवर बादल की मदद ली। तीनों ने अवैध पिस्टल और गोलियों का जुगाड़ किया और 10 नवंबर की सुबह 9 बजे अपने घर पहुंचा। फिर साहिल ने पत्नी नैंसी से रात की लड़ाई के लिए माफी मांगी और उसे मूड चेंज करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+