हरियाणा सरकार ने CTET को HTET के समान मान्यता दी, PRT-TGT के पदों के लिए अब CTET भी मान्य

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार ने सीटीईटी को एचटीईटी के समान मान्यता दे दी है। अब पीआरटी और टीजीटी के पदों के लिए सीटीईटी भी मान्य होगा। हरियाणा जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने इस बारे में जानकारी दी। इसके अलावा विभाग ने एक प्रशासनिक अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के बारे में भी बताया। दरअसल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व नागरिक संसाधन सूचना विभाग तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सीएम विंडो के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह काम हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से किया।

Haryana government recognized CTET as HTET, now CTET is also valid for the posts of PRT-TGT

पंचकूला में पहले टूरिस्ट्स फैसिलिटेशन सेंटर की आधारशिला
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में पहले टूरिस्ट्स फैसिलिटेशन सेंटर की आधारशिला रखी है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में पहला टूरिस्ट्स फैसिलिटेशन सेंटर खोला गया है। ऐसे और भी केंद्र खोले जाएंगे, जो आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में खेल एवं अन्य एडवेंचर गतिविधियों की शुरुआत करके प्रदेश में साहसिक एक्टिविटीज़ को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि हरियाणा को टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जा सके।

Haryana government recognized CTET as HTET, now CTET is also valid for the posts of PRT-TGT

मुख्यमंत्री ने धार्मिक व दर्शनीय डे टूर बस पैकेज की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि, पर्यटन युवाओं के लिए विचार धाराओं के साथ-साथ संस्कार बदलने का भी एक बेहतर साधन होता है। इसके अलावा, क्षेत्र की उपलब्धता के आधार पर आकर्षण और आय का मुख्य स्रोत भी होता है। उन्होंने कहा कि, बहुत से देशों में टूरिज्म आय का एक मुख्य साधन है। कोरोनाकाल में काफी देशों की आय प्रभावित हुई और लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। तो अब वे देश धीरे-धीरे आर्थिक रूप से उभर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+