पलवल: एक मामा ने पकड़े नाबालिग भांजी के हाथ-पैर, दूसरे ने की हैवानियत

पलवल। पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग भांजी के साथ मामा द्वारा ही रेप किया गया। जबकि दूसरे मामा पर रेप के दौरान सहयोग करने का आरोप है। वहीं, नाबालिग भांजी को किसी को बताने पर परिवार सहित जाने से मारने की धमकी भी दी गई। फिलहाल, महिला थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Recommended Video

    पलवल: एक मामा ने पकड़े नाबालिग भांजी के हाथ-पैर, दूसरे ने की हैवानियत
    स्कूटी लेने के बहाने बुलाया

    स्कूटी लेने के बहाने बुलाया

    आरोपी संदीप ने अपनी बहन को फोन किया कि वो रास्ते में है अपनी बेटी को स्कूटी दे दे, क्योंकि उसे स्कूटी से किसी जरूरी काम के लिए कहीं जाना है। जब नाबालिग भांजी अपने मामा संदीप के पास स्कूटी लेकर पहुंची तो पहले वह उसे गांव के बस स्टैंड की ओर ले जाने लगा, फिर साथ में रास्ते से लगते नाले के रास्ते सुनसान जगह पर ले गया। वहीं पर दूसरा मामा पहले से ही मौजूद था। यहां मामा ने अपनी ही भांजी के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मामा रंजीत ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए और फिर मामा संदीप ने नाबालिग के साथ रेप किया।

    जान से मारने की दी धमकी

    जान से मारने की दी धमकी

    जब पीड़िता की मां यानि आरोपियों की बहन का फोन आया कि इतनी देर कैसे हो गई तो आरोपियों ने स्कूटी खराब हो जाने का बहाना बनाकर फोन काट दिया। भांजी को धमकी देते हुए कहा कि वह इस बारे में किसी को बताएगी तो उसके परिवार को जान से मार देंगे, जिसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची। उसने अपने मामाओं की घिनौनी करतूत को अपनी मां को बता डाला।

    पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दो गई। पुलिस ने पहले पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर‌ाया फिर ‌पीड़िता का मेडिकल कराया। मुख्य आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, महिला थाना प्रभारी अंजू देवी ने बताया कि नाबालिग लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा है, जिसका रेप किया गया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+