पलवलः भाभी की बहन को बेहोश कर कमरे पर ले गया देवर फिर किया रेप और बना लिया वीडियो

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले में महिला से रेप का मामला सामने आया है। एक महिला को उसी के बहन के देवर ने फोन कर स्टेशन पर बुलाया और उसे नशीला पेयजल पिलाकर बेहोशी की हालात में उसका रेप किया। इतना ही नही आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिलने के लिए स्टेशन पर बुलाया

मिलने के लिए स्टेशन पर बुलाया

पलवल महिला सेल प्रभारी सविता ने बताया कि 33 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 29 अक्टूबर वर्ष 2019 को पीड़िता के बहन के देवर ने फोन कर उसे रेलवे स्टेशन पर बुलाया। पीड़िता जब बहन के देवर को लेने के लिए स्टेशन पर पहुंची तो उसे पानी पीने को दिया। पानी पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और आरोपी उसे कार में बैठाकर किसी कमरे पर ले गया।

आरोपित ने रेप का बनाया वीडियो

आरोपित ने रेप का बनाया वीडियो

जहां पर आरोपी ने बेहोशी की हालत में पीड़िता का रेप किया और उसकी वीडिय़ो बनाकर अश्लील फोटो भी ले लिए। इसके बाद आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा तथा किसी को बताने पर पीड़िता व उसके पति को जान से मारने की धमकी देता रहा।

परेशान होकर महिला ने कर दी शिकायत

परेशान होकर महिला ने कर दी शिकायत

रिश्तेदारी का मामला व इज्जत के डर से पीड़िता चुप रही और किसी को कुछ नही बताया। लेकिन आरोपी अपनी आदतों से बाज नही आया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+