मिलिए इमरान की तीसरी वाइफ, नकाब में रहने वाली 5 बच्चों की मां पिंकी पीर से
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने तीसरी बार निकाह किया है। इस बार तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान की बेगम बनी हैं बुशरा मनेका। बुशरा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तहत आने वाली पाकपट्टन जिले की रहने वाली हैं। 40 वर्ष की बुशरा को पिंकी पीर के नाम से भी जानते हैं। रविवार को एक सादे कार्यक्रम में इनका निकाह हुआ और पार्टी के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने इसकी पुष्टि की। इस शादी में एक बात कॉमन थी कि इमरना और बुशरा की उम्र में फिर से 20 साल का अंतर है। इमरान ने इससे पहले दो बार निकाह किया और दोनों बार उन्होंने अपने से 20 वर्ष की उम्र की छोटी महिलाओं को अपना जीवनसाथी बनाया। बुशरा और इमरान खान की मुलाकात एक वर्ष पहले हुई थी और काफी दिलचस्प थी। एक आध्यात्मिक गुरु बुशरा अक्सर ही पर्दे में रहती हैं और इमरान उनकी इस बात से काफी प्रभावित भी हैं।

पांच बच्चों की मां बुशरा
डॉन न्यूज के मुताबिक बुशरा बीबी, वातू समुदाय से आती हैं। बुशरा ने लाहौर के एचिसन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इस निकाह से पहले उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से निकाह किया था। फरीद, इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर हैं. बुशरा कुछ साल पहले ही खवार फरीद मनेका से अलग हो चुकी हैं। मूल रूप से दक्षिणी पंजाब की रहने वालीं बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां शामिल हैं। बुशरा मनेका 'पिंकी' के रूप में भी जानी जाती हैं। पीटीआई प्रमुख इमरान खान और बुशका मनेका की पहली बार वर्ष 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव दौरान मिले थे। लोधरन में एनए-154 सीट के लिए उस समय उपचुनाव हुआ था। उस समय इमरान खान चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

एक वर्ष पहले हुई मुलाकात
इमरान खान और बुशरा की मुलाकात एक वर्ष पहले उस समय हुई जब खान, उनके पास किसी सलाह के लिए गए थे। सूत्रों के मुताबिक बुशरा ने इमरान खान की पार्टी के बारे में जितनी भी भविष्यवाणियां की थीं, वह सब सच साबित हुईं और इसी वजह से इमरान बुशरा के करीब आए। इसके बाद दोनों के संबंध काफी अतरंग हो गए थे और आखिरकार बुशरा ने अपने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद पिछले माह उन्होंने इमरान खान से शादी की। पिछले माह एक इंटरव्यू में इमरान ने शादी के प्रपोजल के बारे में बता था

हर समय पर्दे में रहती हैं बुशरा
बुश्ारा हर समय पर्दे में रहती हैं और उनकी यही बात इमरान खान को काफी पसंद है। इमरान ने जब मैरिज प्रपोजल के बारे में बताया तो उन्होंने इस बारे में भी जानकारी दी। इमरान ने कहा कि जब कभी भी वह बुशरा से मिलने जाते तो वह नकाब पहन कर ही मिलतीं। उन्हें आज तक कभी कोई ऐसा नहीं मिला जो इस हद तक आध्यात्मिक हो। इमरान ने बताया जब बुशरा ने अपने पति को तलाक दे दिया तभी उन्होंने शादी का प्रस्ताव भेजा। इमरान खान की बुशरा से पहले दो शादियां हो चुकी हैं। इमरान ने पहले जेमिमा गोल्डस्मिथ और फिर रेहम खान से शादी की थी।

इमरान बनेंगे पाक के पीएम
इमरान खान को सलाह दी गई थी कि वे जितनी जल्दी हो, अपनी शादी की सूचना दे दें ताकि चुनाव नतीजों पर इसका असर न पड़े। कहा जाता है कि बुशरा ने इमरान खान को सलाह दी थी कि अगर वह तीसरी बार निकाह करते हैं तो पाकिस्तान के पीएम बन सकते हैं। इस वर्ष जुलाई में पाकिस्तान में चुनाव होने वाले हैं। बुशरा ने तो इमरान से यहां तक कहा था कि अगर वह पहाड़ी जगहों पर समय बिताएंगे तो उनके लिए अच्छा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications