Video: इस पाकिस्‍तानी सिंगर ने पीएम मोदी को दी सांपों से डसवाने की धमकी, कहा- LoC के रास्ते भेजूंगी

इस्‍लामाबाद। पांच अगस्‍त से लगातार पाकिस्‍तान की तरफ से भारत को कभी युद्ध तो कभी परमाणु युद्ध की धमकी दी जा रही है। अब पाकिस्‍तान से एक ऐसी धमकी आई है जिसे सुनकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। पाकिस्‍तान की एक गायिका हैं राबी पीरजादा और इन मोहतरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को जहरीले सांपों से डसवाने और मगरमच्‍छ से कंटवाने की धमकी दी है। राबी की यह अजब-गजब धमकी भले ही हकीकम में न बदल पाए लेकिन एक बार और भारत में लोगों को हंसने का मौका मिल गया है। राबी ने अपनी धमकी वाला एक वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्‍ट किया है।

खेल रही हैं जहरीले सांपों के साथ

जो वीडियो राबी ने पोस्‍ट किया है, उसमें वह सांपों और मगरमच्‍छ के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास तोहफे हैं। पीरजादा ने अपने वीडियो में जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने और राज्‍य का विशेष दर्जा खत्‍म करने पर सांप से कटवाने की धमकी दी है। पीरजादा वीडियों में भारतीयों को धमकाती हुई नजर आ रही हैं कि वह इन खतरनाका सोपों और दूसरे जानवरों को एलओसी के उस तरफ भेज देंगी।

भारतीयों को नर्क भोगने की धमकी

भारतीयों को नर्क भोगने की धमकी

उन्‍होंने यहां तक कहा है कि भारतीयों को अब नर्क भोगने के लिए तैयार रहना चाहिए। राबी पीरजादा ने वीडियो में कहा है, 'एक कश्‍मीरी लड़की होने के तौर पर मैं इन सभी सांपों को पीएम नरेंद्र मोदी को गिफ्ट देना चाहती हूं। नर्क में मरने के लिए तैयार रहिए। मेरे सभी दोस्‍त हालांकि शांति के दोस्‍त हैं।' राबी ने इसके साथ ही कश्‍मीर के लोगों के लिए अपनी संवेदनाएं जताई हैं। यह पहला मौका नहीं है जब राबी ने कोई इस तरह का वीडियो पोस्‍ट किया है।

कौन हैं राबी पीरजादा

कौन हैं राबी पीरजादा

17 अगस्‍त को भी राबी ने ऐसा ही एक वीडियो पोस्‍ट किया था। इस वीडियो में उन्‍होंने कश्‍मीर पर एक गाना रिलीज किया था। इसके अलावा उन्‍होंने एक ट्वीट किया था और लिखा था, 'हम कश्‍मीरर पाकिस्‍तान से प्‍यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।' राबी का जन्‍म बलूचिस्‍तान के क्‍वेटा में हुआ था। पीरजादा को उनके विचित्र व्‍यवहार के लिए जाना जाता है। इसी तरह का एक वीडियो मंगलवार को भी आया है जिसमें पाक के मशहूर तौबा-तौबा रिपोर्टर नजर आ रहे हैं। यह रिपोर्टर पाक सेना और पीएम इमरान खान से कश्‍मीर पर हमला करने और दिल्‍ली पर एटम बम गिराने के लिए कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+