पाकिस्तान में दामाद को सास से गिफ्ट में मिली AK-47, देखिए ये वायरल Video
इस्लामाबाद। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शादी में दूल्हे को उसकी सास की तरफ से एक ऐसा तोहफा मिला है जिसे देखने के बाद वहां पर मौजूद मेहमान जमकर तालियां बजा रहे हैं। दूल्हे को सास की तरफ से तोहफे में कोई ऐसी वैसी चीज नहीं मिली है बल्कि एके-47 राइफल मिली है। यह फिलहाल पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो पाकिस्तान में किस जगह का है और कब का है।

मारे गए आतंकियों के पास होती है बरामद
वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले सास अपने दामाद का माथा प्यार से चूमती है और फिर उसे राइफल सौंपती है। इस तोहफे को देखकर दूल्हा और उसकी सास समेत वहां मौजूद बाकी लोग भी ठहाके लगतो हैं। महिला की बेटी भी अपने पति के लिए मां की तरफ से मिले तोहफे को देखकर खुश होती है। इस असाधारण गिफ्ट को देखकर वहां पर मौजूद किसी भी मेहमान को कोई हैरानी नहीं होती है। बल्कि जो लोग वहां मौजूद हैं वो सभी तोहफे को देखकर महिला की पसंद की दाद देते हुए नजर आते हैं। शायद पाक में शादियों के दौरान इस तरह की असॉल्ट राइफल्स को गिफ्ट करना साधारण बात होगी।
गौरतलब है कि एके-47 राइफलें वही हथियार है जो अक्सर नियंत्रण रेखा पर मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को मिलता है। आपको बता दें कि यह बात भी ध्यान देने वाली है कि भारत में भी कुछ जगहों पर शादियों के साथ बंदूक का कनेक्शन काफी गहरा है। वैसे जो लोग इस तोहफे को देखकर चौंक रहे हैं उन्हें बता दें कि पिछले वर्ष सऊदी अरब के प्रिंस फहाद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज ने प्रधानमंत्री इमरान खान को तोहफे में एक गोल्ड प्लेटेड एके-47 गिफ्ट की थी। हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं है कि यह सिर्फ इसकी कोई प्रतिकृति है।












Click it and Unblock the Notifications