ट्रेन को पटरी पर रोक पकोड़े खाने चला गया ड्राइवर, बड़ा हादसा टला
ट्रेन का ड्राइवर इंजन रोक कर पास की दुकान पर पकोड़े खाने चला गया, लोगों ने ड्राइवर को तलाशा तो वो पास के ढाबे पर चटनी से पकोड़े खाता मिला।
लाहौर। पाकिस्तान में एक ट्रेन ड्राइवर और उसका सहायक की करतूत चर्चा का विषय बनी हुई है। ये ड्राइवर भूख लगने पर ठीक उसी तरह से ट्रेन रोककर पकोड़े खाने चला गया, जैसे कोई बंदा अपनी बाइक रोककर पकोड़े खाने चला जाए।

लाहौर में गुजरावाला के पास एक रेलवे क्रॉसिंग पर छोटे से ढाबे के पकोड़े खाने के लालच ने ट्रेन के ड्राइवर अब्दुल माजिद को मुश्किल में डाल दिया है।
गुजरावाला ने लाला मूसा जा रही ट्रेन के ड्राइवर अब्दुल माजिद ने एक ढाबे के पास ट्रेन रोकी और जाकर पकोड़े खाने लगा। लोगों ने देखा कि सिग्नल ग्रीन होने के बावजूद ट्रन रुकी है तो ड्राइवर से इसकी वजह जाननी चाही, लोगों ने जाकर देखा तो ट्रेन में ड्राइवर ही मौजूद नहीं है।
इसके बाद ड्राइवर को ढूंढा गया तो पास के ढाबे पर वह पकोड़े खाते मिला। मामले के जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई तो वो मामले को सुनकर चौंक गए। अधिकारियों ने कहा कि गनीमत ये रही कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद कोई हादसा नहीं हुआ।
रेलमंत्री ने लिया मामले पर संज्ञान, जांच के आदेश
मामले के मीडिया में आने के बाद पाकिस्तान के रेलमंत्री ने भी इस पर संज्ञान लिया है। रेलमंत्री शाद रफीक ने कहा है कि ड्राइवर अब्दुल माजिद और उसके सहायक मुहम्मद शाकिब के इस कारनामें की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
पाकिस्तान के कुछ अखबारों के अनुसार जिसे रोका गया, वो मुसाफिर ट्रेन नहीं बल्कि एक रिलीफ इंजन था। ऐसा होने पर भी मामले की गंभीरता को कम करके नहीं आंका जा सकता क्योंकि जहां ये ट्रन रोकी गई वो सिंगल ट्रैक था, जहां दूसरी ट्रेन आकर इससे टकरा सकती थी।
पंजाब के गुजरांवाला में शमशाबाद के नजदीक हुई इस घटना पर पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। पाकिस्तान में मानवीय गलतियों की वजह से बहुत अक्सर रेल हादसे होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications