VIDEO: ऐसा लगा जैसे जलजला आया हो, सुनिए पाकिस्तानियों ने क्या कहा

आतंकी ठिकानों पर कितना भीषण था भारतीय वायुसेना का हमला, सुनिए बालाकोट के चश्मदीदों की जुबानी...

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। वायुसेना के मिराज विमानों ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर बालाकोट इलाके में आतंकी संगठनों के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की और 200 से 300 आतंकियों का खात्मा कर दिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने के बाद वायुसेना के विमान सकुशल अपनी सीमा में लौट आए। भारत की तरफ से की गई इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की हुकुमत में हड़कंप मच गया है। वहीं, भारत ने भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीमा पर सेना को हाई अलर्ट पर रखा है। इस बीच बालाकोट के स्थानीय लोगों ने भारतीय वायुसेना के हमले का हाल बयां किया है। (वीडियो: खबर के अंत में)

'हम रातभर नहीं सोए'

'हम रातभर नहीं सोए'

बीबीसी द्वारा शेयर किए गए एक एक्सक्लूसिव वीडियो के मुताबिक, बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद जब वहां के लोगों से इस हमले के बारे में पूछा गया तो वो काफी खौफ में नजर आए। रात में 3 बजे के बाद हुए इस हमले के वक्त बालाकोट के लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। हमले का हाल बयां करते हुए प्रत्यक्षदर्शी जाबा टॉप बालाकोट निवासी मोहम्मद आदिल ने बताया, 'धमाके इतने तेज थे कि जैसे कोई जलजला आ गया हो। सुबह तीन बजे का टाइम था, बहुत खौफनाक आवाज आई। ऐसा लगा जलजला आया हो। हम रातभर नहीं सोए। पांच-दस मिनट बाद हमें पता चला कि धमाका हुआ है।'

'तीन धमाके हुए, फिर खामोशी छा गई'

'तीन धमाके हुए, फिर खामोशी छा गई'

हमले के बारे में आदिल ने आगे बताया, 'पांच धमाके एक ही समय पर हुए और कई जख्मी हो गए। फिर कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई। सुबह हम देखने उस जगह गए, जहां धमाके हुए थे, वहां बड़े गड्ढे हो गए थे। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। एक व्यक्ति जख्मी भी दिखा।' बालाकोट के एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी वाजिद शाह ने इस कार्रवाई के बारे में बताया, 'हमें भी धमाके की आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा, जैसे कि कोई रायफल से फायर कर रहा हो। तीन बार धमाके की आवाज सुनाई दी, फिर खामोशी छा गई।'

देखिए बालाकोट के चश्मदीदों का वीडियो:-

21 मिनट तक आतंकियों पर बरसे बम

आपको बता दें कि पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय लड़ाकू विमान पूरी तरह से सुरक्षित अपनी सीमा में वापस लौट आए। खबर है कि इस कार्रवाई में करीब 200 से 300 आतंकी मारे गए हैं। हालांकि पहले पाकिस्‍तान की ओर से इस हमले को पूरी तरह से नकार दिया गया, लेकिन भारत की ओर से इस दावे की पूरी तरह से पुष्टि कर दी गई है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आईएएफ के जेट्स करीब 21 मिनट तक पीओके में रहे और यहां पर उन्‍होंने अलग-अलग समय पर आतंकियों पर बम गिराए। आईएएफ के मिराज फाइटर जेट्स ने मुजफ्फराबाद से 24 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्‍ट में स्थित बालाकोट में 3:45 से 3:53 बजे तक हमला किया। इस दौरान जैश-ए-मोहम्‍मद, लश्‍कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ट्र‍ेनिंग सेंटर्स पर बम गिराए गए। जेट्स का दूसरा ग्रुप 3:48 मिनट से 3:55 बजे तक मुजफ्फराबाद में हमले कर रहा था। इसके साथ ही 3:58 मिनट से 4:04 बजे तक चाकोटी में हमले किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+