कश्मीर को पाक बनाने की बात, फिर भी लोग कह रहे हैं 'गो नवाज गो'
इस्लामाबाद। अभी थोड़ दिनों पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कह रहे थे कि कश्मीर एक दिन पाकिस्तान में मिल जाएग यह उनका सपना है। जो नवाज भारत और इंडियन आर्मी पर कश्मीर में जुल्म की बात करे रहे थे, उन्हीं नवाज और पाकिस्तान आर्मी पर पीओके में चुनाव के दौरान कत्ल के आरोप लग रहे हैं। इतना ही नहीं जिस जगह पर खड़े होकर नवाज ने यह दंभ भरा था, उसी जगह पर अब 'गो नवाज गो' के नारे लगने लगे हैं।

पीओके में नवाज का विरोध
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जमकर विरोध हो रहा है। पीओके में रहने वाले लोगों का आरोप है कि नवाज शरीफ और जरदारी की पार्टी ने पिछले कुछ दिनों में वहां 14 लोगों का कत्ल कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने वहां 'गो नवाज गो' के नारे लगाए।
पाक सेना पर लगा कत्ल का आरोप
चुनाव के दौरान पीओके में पाक सेना ने पिछले 15-20 दिनों में कई लोगों को जबरन पकड़ा था। इसके बाद वहां 21 जुलाई को मीरपुर में तीन और 25 को मुजफ्फराबाद से दो और शव मिले जो गोलियों से छलनी थे। जो गोलियां मिली है वो पाकिस्तानी आर्मी की है। लोगों का आरोप है के चुनावों में धांधली की गई और जिन लोगों ने आवाज उठाई उनको मार दिया गया।
पार्टी को मिली थी बड़ी जीत
गौरतलब है कि पाक पीएम नवाज शरीफ की पार्टी ने पाक अधिकृत कश्मीर में एक बड़ी चुनावी जीत हासिल की है। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 41 में से 30 सीटें जीती है। शुक्रवार को इलेक्शन के बाद पीओके में एक पब्लिक रैली में नवाज की पार्टी में नवाज ने कहा, 'हमें बस दिन का इंतजार है, जब कश्मीर पाकिस्तान बन जाएगा। हमें शहीदों को याद रखना है।'












Click it and Unblock the Notifications