पीएम इमरान खान UNSC से बोले- आपकी तरफ से आतंकी बताए गए लोगों को पाकिस्‍तान में तलाश नहीं सकते

इस्‍लामाबाद। पिछले दिनों पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार ने करीब 4,000 आतंकियों के नाम टेरर वॉच लिस्‍ट से हटा दिए हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाकिस्‍तान ने यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) को जानकारी दी है कि उसके लिए उन आतंकियों को पता लगा पाना बहुत मुश्किल है जिन्‍हें यूएनएससी ने आतंकी घोषित किया हुआ है। इंग्लिश डेली हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

imran-khan

मार्च में UNSC की टीम गई थी पाकिस्‍तान

सूत्रों की मानें तो न पाकिस्‍तान न सिर्फ घरेलू स्‍तर पर अपना रिकॉर्ड क्‍लीन रखना चाहता है बल्कि वह यूएनएससी को भी यह बताना चाहता है कि उसकी तरफ से आतंकवाद रोकने की कोशिशें की जा रही हैं।पिछले दिनों यूएनएससी की मॉनिटरिंग कमेटी ने पाकिस्‍तान का दौरा किया था और उसे इमरान सरकार की तरफ से बताया गया कि वह प्रतिबंधित व्‍यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती क्‍योंकि यूएन के पैनल की तरफ से अधूरी जानकारी मुहैया कराई गई थी। यूएनएससी की 1267 प्रतिबंध समिति की तरफ से पाकिस्‍तान से 130 व्‍यक्तियों को लिस्‍ट में रखा गया है। पाक सरकार ने कमेटी को बताया है कि उसके यहां पर 130 में से बस 19 लोग ही हैं जिसमें लश्‍कर-ए-तैयबा का मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी हाफिज सईद भी शामिल है। पाक ने छह आतंकियों को लिस्‍ट से हटाने के लिए यूएनएससी में प्रस्‍ताव भेज दिया है।

पाक सरकार का अजब बहाना

सूत्रों की मानें तो पाक की तरफ से जिन लोगों के नाम लिस्‍ट से हटाने का अनुरोध पाकिस्‍तान से किया गया है उसमें लश्‍कर-ए-झांगवी का चीफ ऑपरेशन कमांडर मतीउर रहमान भी शामिल है जिसे साल 2013 में यूएन की तरफ से आतंकी बताया गया था। यूएन एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्‍शन्‍स मॉनिटरिंग टीम मार्च माह में पांच दिन के दौर पर पाकिस्‍तान गई थी। पाक सरकार की तरफ से टीम को बताया गया है कि यूएन की तरफ से जो जानकारी उसे मुहैया कराई गई है उसमें सही डेट ऑफ बर्थ, राष्‍ट्रीयता, नेशनल आईडी नंबर, पासपोर्ट या फिर उन्‍हें प्रतिबंधित करने का कोई ठोस कारण नहीं दी गई है। पाकिस्‍तान की तरफ से इसी तरह की बात उस समय कही गई थी जब उसने अपनी टेरर वॉच लिस्‍ट से 3800 नामों को हटा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+