26 /11 केस बंद होने तक संभव नहीं भारत-पाक क्रिकेट

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार खान ने एक बयान देकर फिर से भारत के दिल पर लगे मुंबई हमलों के जख्‍मों को ताजा कर दिया है।

PCB-Chief-Shaharyar-Khan

शहरयार खान की मानें तो उन्‍हें नहीं लगता कि पाकिस्तान में मुंबई हमले के मामले के बंद होने तक भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों के बहाल होने की संभावना नजर नहीं आती।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव और भारत में उच्चायुक्त रहे शहरयार ने कहा कि भारतीय लोग और मीडिया को मुंबई आतंकी हमले के कारण पाकिस्तान से काफी शिकायत है।

उन्होंने यहा संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के आधार पर तय होते हैं लेकिन भारतीय लोगों और मीडिया की हमारे प्रति क्या राय है यह भी अहम भूमिका निभाती है।'

शहरयार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लाहौर लायन्स की टीम भारत में चैंपियन्स लीग में हिस्सा लेगी और यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर इससे दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य के कार्यक्रम के तहत 2015 से 2023 तक छह द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेलने के करार पर प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि लाहौर की टीम भारत में खेलेगी या नहीं लेकिन उसे वहां भेजने की प्रक्रिया चल रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+