'मेरी पत्नी की इज्जत के साथ खेला गया', पाकिस्तानी Youtuber की वाइफ का अश्लील Video वायरल, कपल ने सुनाया दर्द

Youtuber Ducky Bhai Video: पाकिस्तानी यूट्यूबर सार उर रहमान उर्फ डकी भाई की पत्नी आरूब जटोई (Aroob Jatoi) का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खुद डकी भाई ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में ये जानकारी दी है।

डकी भाई और उनकी पत्नी आरूब जटोई, दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द सुनाया है और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। इस वीडियो में डकी भाई ने कहा है कि, 'मेरी पत्नी की इज्जत के साथ खेला गया है...और उसका वीडियो वायरल किया गया है।' आरूब भी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

Youtuber Ducky Bhai Video

वायरल वीडियो में Ducky Bhai की पत्नी आपत्तिजनक स्थिति में दिखीं!

रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो में डकी भाई की पत्नी आरूब आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही हैं। डकी भाई ने वीडियो में साफ-साफ कहा है कि, उनकी पत्नी आरूब का ये वीडियो एआई-जनरेटेड और डीपफेक द्वारा बनाया गया है।

डकी भाई का कहना है कि लेकिन कुछ लोग इसे असली समझ रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि ये एमएमएस वीडियो सही है। डकी भाई ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ इस मुद्दे पर गंभीरता से बात की है।

डकी भाई ने कहा कि, इस वीडियो को डीपफेक के मदद से बनाया गया है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि जिस किसी ने भी इस वीडियो को बनाया है और इसे वायरल करवाया है, उसकी जानकारी देने वाले को वो 10 लाख रुपये इनाम देंगे।

डकी भाई बोले- मैं मजबूर हो गया हूं इस वीडियो को बनाने के लिए

डकी भाई वीडियो में कहते हैं, ''मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि, मैं ये वीडियो बनाऊंगा...लेकिन मैं बहुत दुखी होकर ये वीडियो बना रहा हूं। पिछले दिनों मेरी वाइफ की, किसी ने डीपफेक, एआई-जनरेटेड वीडियो बनाकर वायरल किया है। उसकी इज्जत के साथ इतना खेला, इतना उसको गंदा किया कि मैं मजबूर हो गया हूं इस वीडियो को बनाने के लिए।''

डकी भाई ने आगे कहा, ''ये वीडियो वायरल होने से पहले, कुछ लोग हमें धमकी भी दे रहे थे लेकिन हमने उसको गंभीरता से नहीं लिया। वीडियो वायरल होने के बाद मुझे मेरे चाहने वालों ने पत्नी के इस फेक वीडियो की जानकारी दी।''

डकी भाई की पत्नी बोलीं- मैं चाहती कि जो मेरे साथ हुआ, वो किसी और के साथ हो...

डकी भाई की पत्नी आरूब जटोई ने कहा, ''मैं ये वीडियो इसलिए बना रही हूं कि ताकि किसी की भी मां बहन बेटी के साथ ऐसा ना हो। मैं नहीं चाहती कि जो मेरे साथ हुआ, वो किसी और औरत के साथ हो।''

आरूब जटोई ने आगे कहा, ''मेरा इस वीडियो में आने का मकसद, सिर्फ ये है कि मैं जो मेरे साथ हुआ है वो तो हो गया है लेकिन बाकी आगे किसी के साथ, किसी की बेटी के साथ किसी की बहन के साथ, किसी की मां के साथ, इस तरह का कभी भी कुछ ना हो। मेरी यह दुआ है जिस चीज से मैं गुजरी हूं, मैंने जो ये पिछले कुछ घंटों में झेला है, वो मैं जानती हूं या मेरा अल्लाह जानता है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+