पाकिस्तान के नन्हे YouTuber शिराज ने अपलोड किया 'आखिरी व्लॉग', इमोशनल होते हुए बताया क्यों छोड़ रहा व्लॉगिंग?
Pakistani YouTuber Shiraz last vlog: पाकिस्तान के सबसे छोटे यूट्यूबर के तौर पर दुनियाभर में पहचान बनाने वाले मोहम्मद शिराज ने व्लॉग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। पाकिस्तान के नन्हे ब्लॉगर ने अपनी आखिरी वीडियो अपलोड करते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई।
शिराजी गांव के व्लॉग नाम के यूट्यूब चैनल पर दिखने वाले मोहम्मद शिराज ने 15 मई को अपना लास्ट व्लॉग शेयर किया। साथ ही शिराज ने कुछ समय के लिए व्लॉगिंग छोड़ने के अपने फैसले के बारे में अपने फॉलोवर्स को बताया।

मोहम्मद शिराज की उम्र 6 साल
पाकिस्तान के नन्हे ब्लॉगर मोहम्मद शिराज जो कि जमकर तारीफें बटोर रहा थे, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक व्लॉग के जरिए सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को इमोशनल तरीके से अलविदा कह दिया।6 साल का मोहम्मद शिराज गिलगित-बाल्टिस्तान के खापलू गांव में रहता है।
यूट्यूब पर पोस्ट किए गए 11 मिनट के वीडियो में शिराज ने बताया कि उनके पिता चाहते हैं कि वह फिलहाल व्लॉगिंग के बजाय अपनी पढ़ाई पर फोकस करें।
अपने लास्ट व्लॉग में कही ये बात
अपनी छोटी बहन मुस्कान के साथ दर्शकों का शुक्रिया करने के बाद शिराज ने कहा, "मैं आज से व्लॉग नहीं बनाऊंगा। मेरे अब्बू ने बोला है आप कुछ दिन पढ़ाई करो और वीडियो नहीं बनाओ। लेकिन, मुझे व्लॉग बनाने का बहुत शौक है। इसलिए, आज मेरा आखिरी व्लॉग है।
इसी के साथ शिराज की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वो आंसू पोंछते हुए दिखाई देते हैं। साथ ही कहते हैं कि मैं क्या करूं? इसके तुरंत बाद उन्होंने मुस्कान के साथ अपने गांव की सैर की और दर्शकों को एक छोटी सी पानी की जगह दिखाई, जो उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है।
दर्शकों से की खास अपील
इसके बाद परेशान शिराज ने अपने फैंस को इतने प्यार के लिए धन्यवाद दिया और उनसे अपने पिता से अनुरोध करने को कहा कि वे उन्हें व्लॉग बनाने की परमिशन दें।
यूट्यूब पर पोस्ट किए गए शिराज के वीडियो के टाइटल में "मेरा आखिरी व्लॉग। भावनात्मक अलविदा।'' कैप्शन में लिखा गया था। बता दें कि 'शिराजी विलेज व्लॉग्स' उनके यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम है, जिसमें वह ऐसे वीडियो पोस्ट करते हैं, जो उनके पारिवारिक जीवन और दैनिक अनुभवों को दिखाते हैं। शिराज के यूट्यूब पर 1.56 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications