पीएम मोदी के बर्थडे विश के बाद पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ ने सुषमा स्वराज को लिखी चिट्ठी
पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 25 दिसंबर को बर्थडे विश किया था। इसके बाद अब नवाज शरीफ ने सुषमा स्वराज को चिट्ठी लिखी है।
दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग एक साल से कूटनीतिक स्तर पर बातचीत बंद है मगर राजनेताओं के स्तर पर दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिश होती दिख रही है। 25 दिसंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको बर्थडे विश किया। उसके बाद अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर पीएम नवाज शरीफ ने उनकी सेहत में जल्दी सुधार होने की दुआ की है। Read Also: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी को कहा शुक्रिया

इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। इसके बाद आए पीएम नवाज शरीफ के इस पत्र को गुडविल मैसेज के तौर पर देखा जा रहा है। नवाज शरीफ ने पत्र में भारतीय जेल में बंद पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करने की भी बात कही है। 25 दिसंबर को पाकिस्तान ने भारत के 200 मछुआरों को रिहा किया था। नवाज शरीफ ने इस पत्र में दोनों देशों के बीच समस्या को सुलझाने के लिए बातचीत शुरू करने पर जोर दिया है।
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में पिछले कई महीनों से तनाव चल रहा है। सीमा पर सीजफायर उल्लंघन, उरी आतंकी हमले और भारत के सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते में खटास और बढ़ गई। इस खटास के बीच दोनों देशों के राजनेता विशेष अवसरों पर एक-दूसरे को संदेश भेज रहे हैं जिसे भारत और पाक के बीच संबंध सुधारने की दिशा में कदम के तौर पर देखा जा रहा है। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम नवाज शरीफ को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी थी और उनके दीर्घायु होने की कामना की थी। इस ट्वीट पर नवाज शरीफ की बेटी का जवाब भी आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पिता ने बधाई को स्वीकार किया है और इसके लिए आभार व्यक्त किया है। Read Also: आतंकवादी हाफिज सईद को बैन कर सकती है पाकिस्तान की सरकार












Click it and Unblock the Notifications