Bizarre: पाकिस्तानी शख्स ने बिरयानी के साथ किया अजीब प्रयोग, इंटरनेट पर उड़ने लगा मजाक
Bizzare Biryani In Pakistan: सोशल मीडिया पर वैसे तो कौन कब और कहां वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता लेकिन आजकल इस मामले में पाकिस्तान वाले बाजी मारते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के पेशावर की पार्टी गर्ल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह खास अंदाज में 'ये हमारी पॉरी हो रही है' कहते नजर आ रही थी। अब पाकिस्तान से ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक अजीब ही किस्म की बिरयानी बन रही है।

स्ट्राबेरी डालकर बनाई बिरयानी
वैसे तो अजीबोगरीब खाने के कॉम्बिनेशन वाले वीडियो पहले भी आते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान के इस शख्स से अपनी बिरयानी के साथ जो प्रयोग किया है उसके बाद तो वह सोशल मीडिया पर वायरल ही होने लगा। पाकिस्तानी शख्स ने अपनी बिरयानी में प्रयोग करते हुए इसमें स्ट्राबेरी डालने का फैसला किया और इसका नाम स्ट्राबिरयानी का नाम दिया। बस ये स्ट्राबिरयानी इंटरनेट पर हर तरफ नजर आने लगी।
ये कहानी शुरू हुई पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर के रहने वाले साद की एक ट्विटर पोस्ट से जिसमें उन्होंने अपनी कथित स्ट्राबिरयानी की तस्वीर डाली थी। 19 फरवरी को जो तस्वीर पोस्ट की थी उसमें दिख रहा था कि एक बड़े बर्तन में बिरयानी रखी हुई थी और उसी बिरयानी में ऊपर से 4 स्ट्राबेरी भी रखी थी।

तस्वीर का यूजर उड़ाने लगे मजाक
इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया जिसमें लिखा "हमने आज घर पर 'स्ट्राबिरयानी' बनाई और मैं यह जानने को उत्सुक हूं कि देशी ट्विटर का इस बारे में क्या कहना है।"
तस्वीर को देखने पर साफ नजर आ रहा था कि बिरयानी के साथ स्ट्राबेरी को दम नहीं दिया गया है बल्कि पूरी तरह बन जाने के बाद ही उसे ऊपर से रख दिया गया है। बस फिर क्या था देखते ही देखते ट्विटर पर साद की तस्वीर पर कमेंट की बाढ़ आ गई। कमेंट में कई सारे यूजर ने लिख दिया कि बिरयानी के ऊपर सिर्फ स्ट्राबिरयानी रख दिया गया है और ये स्ट्राबिरयानी नहीं बन जाती।

यूजर करने लगे खिंचाई
इतना ही नहीं कई सारे यूजर ने स्ट्राबिरयानी नाम देने के लिए ही साद की खिंचाई कर डाली। एक यूजर ने लिखा कि अगली चीज जो हम देखेंगे कि कोई बिरयानी में अनन्नास डालेगा क्योंकि पहले ही फ्रूट्स पिज्जा को बरबाद नहीं कर रहे हैं।
एक दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या ये मैं ही हूं या आप भी देख रहे हैं कि बिरयानी के ऊपर स्ट्राबेरी रख दी गई है जो कि हमें डरा रही है।
एक अन्य यूजर ने लिखा 'आपने कुछ नहीं किया। आपने बिरयानी पर केवल 4 स्ट्राबेरी रख दी औऱ ट्विटर पर ध्यान खींचने के लिए फोटो डाल दी। अगर वास्तव में स्ट्राबेरी को साथ में पकाया होता तो दम के दौरान ही वह पूरी तरह मिल जाती।'












Click it and Unblock the Notifications