इधर हेडली कुबूलनामा, उधर पठानकोट में मसूद अजहर के रोल से इंकार

इस्‍लामाबाद। जिस दिन अमेरिका के शिकागो से मुंबई हमले का मुख्‍य आरोपी डेविड हेडली आतंकी हमलों में पाकिस्‍तान की भूमिका और लश्‍कर-ए-तैयबा के बारे में बता रहा था, पाक जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी मौलाना मसूद अजहर पर अपनी बात से पलटने की तैयारी कर चुका था।

pak-maulana-masood-azhar-pathankkot

पाक ने साफ कहा है कि जैश के आतंकी मौलाना मसूद अजहर के पठानकोट हमले में शामिल होने का कोई सुबूत नहीं मिला है। पाकिस्‍तान के न्‍यूजपेपर ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अजहर ने हमले की योजना बनायी या इसका आदेश दिया इसका भी कोई सबूत नहीं है।

मसूद अजहर ने कहा आतंकी लेेंगे पाक से बदला

वैसे अापको बता दें कि कुछ दिनों पहले मसूद अजहर ने पा‍क सरकार को उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि उसकी सेना को मौत से मोहब्‍बत करती है।

पठानकोट एयर बेस पर हमले की जांच के लिए छह लोंगों की जांच दल का गठन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने किया था।भारत का दावा था कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने किया और आतंकवादी दक्षिणी पंजाब के जिले बहावलपुर से घुसे।

भारत ने यह दावा मोबाइल फोन से हुई बातचीत के आधार पर किया था। हमलावरों और पाकिस्तान स्थित आकाओं से हुई बातचीत का ब्योरा भारतीय गुप्तचर एजेन्सियों ने पाकिस्तान को दिया था।

कौन है पाक का 'खास आदमी' साजिद मीर

इसके बाद ही पंजाब में जैश-ए-मोहम्मद के विरुद्ध अभियान शुरु किया गया और उसके कार्यालय को सील कर दिया गया।

उसके सदस्यों को हिरासत में भी लिया गया। भारत द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर पाकिस्तान के जांच दल ने जांच की और अब अगर भारत कोई नया सबूत देता है तो पाकिस्तानी जांच दल के भारत भी जाने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+