सिंधु जल समझौते पर मदद के लिए पा‍क ने डायल किया अमेरिका का नंबर

पाकिस्‍तान के वित्‍त मंत्री इशहाक डार ने किया अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी को फोन। पाक की मदद पर कैरी ने कहा दोनों पक्ष शांति से सुलझाए विवाद।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान ने सिंधु जल विवाद में अमेरिका से मदद मांगी है और पाक के वित्‍त मंत्री ने इस बाबत अमेरिकी विदेश सचिव से फोन पर बात की। गुरुवार को पाक के वित्‍त मंत्री इशहाक डार ने अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी को फोन किया था।

indus-river-india-pakistan-us-सिंधु-नदी-भाारत-पाकिस्‍तान-अमेरिका

वर्ल्‍ड बैंक से भी की शिकायत

डार के साथ बातचीत में कैरी ने कहा कि वर्ल्‍ड बैंक के प्रेसीडेंट ने उन्‍हें हाल ही में उन्‍हें भारत के साथ सिंधु जल समझौते के बारे में शिकायत की थी। कैरी ने डार से बातचीत के बाद कहा कि दोनों देश शांतिपूर्वक इस विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। कैरी ने कहा, 'अमेरिका इस मुद्दे को मित्रवत रवैये के तहत हल होते देखना चाहता है।' डार ने कैरी को बताया कि सिंधु जल समझौता एक अतंराष्‍ट्रीय प्रतिबद्धता है और यह वर्ल्‍ड बैंक की जिम्‍मेदारी है वह इस बात को सुनिश्चित करे कि भारत इस समझौते का सम्‍मान करे। पानी पर पकिस्‍तान के सैंकड़ों लाखों लोगों का हक सुरक्षित होना चाहिए। उरी आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्‍तान के बीच काफी तनाव है। इस हमले के बाद से ही पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बातें हो रही हैं और इनमें से एक है सिंधु नदी के पानी को रोकना। पीएम मोदी ने 27 सितंबर को दोनों देशों के बीच हुई संधि की समीक्षा की थी। भारत और पाकिस्‍तान के बीच सिंधु जल समझौता 19 सितंबर 1960 को हुआ था।

भारत गलत परंपरा शुरू करने की ओर

इस हफ्ते की शुरुआत में पाक के विदेश सचिव एजाज अहम चौधरी ने कहा था कि भारत की ओर से सिंधु जल समझौते का उल्‍लंघन एक खतरनाक परंपरा हो सकती है। भारत के बाद दूसरे देश भी इसी परंपरा पर आगे बढ़ सकते हैं। ऐसे में भारत को यह कदम उठाने से रोकना होगा। गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्‍तान की ओर जाने वाली सिंधु नदी के पानी को पूरी तरह से प्रयोग करने के लिए प्‍लान पर काम करना शुरू कर दिया है। 23 दिसंबर को इस मुद्दे के लिए बनाई गई टास्‍क फोर्स की पहली मीटिंग हुई और इस दौरान पंजाब और जम्‍मू कश्‍मीर में सिंधु नदी पर बनने वाले बांध के काम में तेजी लाने पर भी चर्चा की गई।भारत और पाकिस्‍तान के बीच सिंधु जल समझौता 19 सितंबर 1960 को हुआ था। इस समझौते के तहत रावी, व्यास और सतलज नदी का पानी भारत को मिला तो सिंधु, झेलम और चेनाब का 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को मिला। पढ़ें-भारत के खिलाफ यूएन के नए चीफ को डॉजियर सौंपेगा पाकिस्‍तान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+