भारत के खिलाफ यूएन के नए चीफ को डॉजियर सौंपने को रेडी पाकिस्‍तान

यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के नए प्रमुख एंटोनिया गुटेरेश को भारत के खिलाफ एक डॉजियर सौंपेन को तैयार पाकिस्‍तान। डॉजियर में भारत के नागरिका कुलभूषण जाधव को जासूस साबित करने की कोशिशों के तहत सुबूत।

इस्‍लामाबाद। सीमा पार से जारी आतंकवाद का समर्थन करने वाला पाकिस्‍तान अब भारत को ही अपने देश में आतंकवाद और हस्‍तक्षेप का दोषी ठहराने की कोशिश में है। पाकिस्‍तान ने एक डॉजियर तैयार किया है जिसे यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के नए जनरल सेक्रेटरी एंटोनिया गुटेरेश को सौंपा जाएगा। एंटोनिया जनवरी माह में अपना कार्यभार संभालेंगे।

pakistan-dossier-पाकिस्‍तान-डॉजियर-भारत-यूएन

भारत दे रहा आतंकवाद को बढ़ावा

पाक के अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस डॉजियर में पाक में पकड़े गए भारतीय 'जासूस' कुलभूषण जाधव के खिलाफ सारे सुबूत हैं। साथ ही ऐसे सुबूत भी हैं जिनसे यह साबित किया जाएगा कि भारत की पनडुब्‍बी ने मैरीटाइम बार्डर का उल्‍लंघन करके उसके देश में दाखिल होने की कोशिशें की। इस डॉजियर को यूएन में पाक की स्‍थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी नए मुखिया के हवाले करेंगे। दो जनवरी को गुटेरेश न्‍यूयॉर्क स्थित हेडक्‍वार्टर में अपना पद संभाल लेंगे। पाक जाधव को भारत का जासूस बताता है। वह जाधव को एक इंडियन नेवी ऑफिसर और भारत की इंटेलीजेंस एजेंसी रॉ के लिए काम करने वाला जासूस कहता है। मार्च में पाक ने जाधव को पकड़ा था। डॉन ने लिखा है कि जाधव इस बात का जिंदा सुबूत है कि कैसे भारत पाक में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। पढ़ें-कौन हैं सुषमा को झूठा करार देने वाली पाकिस्‍तान की मलीहा लोधी

जाधव को लेकर खुद कनफ्यूज पाक

कुछ दिनों पहले ही पाक के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने पाक की संसद को बताया कि सरकार के पास भारतीय नागरिक कुलभुषण जाधव से जुड़ी अहम सुबूत नहीं हैं। अजीज ने कहा था कि हिरासत में रखे गए जाधव से जुड़े अपर्याप्‍त सुबूत सरकार को मुहैया कराए गए थे। जहां एक तरफ पाक मीडिया ने इस बात का दावा किया था तो वहीं कुछ ही घंटों बाद विदेश मंत्रालय अजीज के बयान से पल्‍ला झाड़ लिया। विदेश मंत्रालय की ओर से अजीज का बयान आने के बाद कहा गया कि यह बयान सरासर गलत है। जाधव को इस वर्ष मार्च में ईरान के रास्‍ते बलूचिस्‍तान पहुंचने पर पकड़ा गया था। पाक ने जाधव पर आतंकी गतिविधियों का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+