Video: पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान ने कहा, बॉलीवुड नहीं टर्की के शो एर्तगुल से सीखो रोमांस के बारे में

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में कोरोना वायरस महामारी के बीच ही टर्की के शो गाजी एर्तगुल का डेब्‍यू हुआ है। महामारी के बीच पाकिस्‍तान में इस शो की लॉन्चिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोधी उनसे सवाल पूछ रहे हैं तो वहीं इमरान खान इस शो को देखते हुए अपने दिन गुजार रहे हैं। इमरान ने इसके बाद टर्की के एक और शो को लॉन्‍च करने की तैयारी कर ली है। इमरान खान खुद इस शो के बड़े प्रशंसक हैं और कई बार इस तरह के शो देखने की सलाह जनता को दे चुके हैं।

इमरान का 25 अप्रैल वाला वीडियो वायरल

इमरान का 25 अप्रैल वाला वीडियो वायरल

एर्तगुल को टर्की का 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' कहा जाता है। इमरान खान ने पिछले वर्ष एक समारोह में कहा था कि पाकिस्‍तानी फिल्‍ममेकर्स को इस तरह की फिल्‍में और सीरियल्‍स बनाने चाहिए जो देश के युवाओं को इस्‍लाम का सही मतलब समझाएं। इमरान का 25 अप्रैल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरान लोगों को इस्‍लाम के मुताबिक रोमांस की परिभाषा बता रहे हैं। वह यह भी बता रहे हैं कि कैसे बॉलीवुड ने उनके देश की संस्‍कृति को चौपट कर दिया है। इमरान के शब्‍दों में, 'हमारे बच्‍चों को और युवाओं को एर्तगुल जरूर देखना चाहिए। इसे देखकर ही वह असली इस्‍लामिक संस्‍कृति और उस तीसरे हाथ के बीच अंतर कर पाएंगे जो हॉलीवुड और बॉलीवुड से होता हुआ पाकिस्‍तान पहुंचता है।'

बॉलीवुड नहीं एर्तगुल से सीखिए रोमांस

वीडियो में आगे इमरान को शो के बारे में कहते हुए सुना जा सकता है, 'इस शो में भी रोमांस दिखाया गया है, इतिहास है और इस्‍लाम की वैल्‍यूज हैं।' इमरान के मुताबिक बॉलीवुड उनके देश में थर्ड ग्रेड कल्‍चर को बढ़ावा दे रहा है। बॉलीवुड की वजह से देश में सेक्‍स क्राइम बढ़ रहा है और लोगों में नशे की आदत लग रही है। इमरान के मुताबिक युवाओं को पता चलना चाहिए के इस्‍लाम अपने आप में एक संस्‍कृति है और उसमें भी रोमांस है। उनके मुताबिक एर्तगुल में जो रोमांस दिखाया गया है उसमें इस्‍लाम के वैल्‍यूज दिखाए गए हैं।

टर्की के एक और शो को ऑन एयर करने की तैयारी

टर्की के एक और शो को ऑन एयर करने की तैयारी

कहा जा रहा है कि एर्तगुल के बाद इमरान ने एक और टर्किश शो युनूस एमरे को टीवी पर टेलीकास्‍ट करने की तैयारी कर ली है। इस शो को उर्दू सब-टाइटल्‍स के साथ दिखाया जाएगा। पाकिस्‍तान में टर्की के शो को गाजी एर्तगुल नाम दिया गया है और यह शो 12वीं सदी के ओटोमान सियासत की शुरुआत करने वाले उस्‍मान गाजी के बेटे एर्तगुल पर आधारित है। इस शो में दिखाया गया है कि कैसे मुसलमानों ने एंटोलिया में मंगोलों और ईसाईयों को शिकस्‍त दी।

इमरान हैं शो के बहुत बड़े फैन

इमरान हैं शो के बहुत बड़े फैन

कहा जा रहा है कि इमरान खान की सलाह पर ही टर्की के इस शो को टीवी पर लाया गया है। इमरान खान इस शो के बहुत बड़े फैन हैं। जब से वह प्रधानमंत्री बने हैं तब से कई दफा सार्वजनिक तौर पर इसकी वकालत करते आए हैं। इमरान हमेशा कहते हैं कि टर्की और पाकिस्‍तान एक साझा इस्‍लामिक इतिहास रखते हैं। 25 अप्रैल को जब उन्‍होंने एर्तगुल के बारे में एक प्रकार की प्रमोशनल स्‍पीच दी तो उसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि शो को जल्‍द ही पाकिस्‍तान की जनता के बीच लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+