मिसाइल टेस्‍ट की तैयारी में पाकिस्‍तान नेवी, इसलिए बंद किया कराची का एयरस्‍पेस

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान नेवी अगले कुछ दिनों में मिसाइल परीक्षण को अंजाम दे सकती है। इसी के चलते पाकिस्‍तान ने कराची एयरस्‍पेस को 31 अगस्‍त तक बंद करने का फैसला किया है। पाकिस्‍तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) की तरफ से नोटिस टू एयरमैन (नोटैम) जारी कर कराची एयरस्‍पेस के तीन रूट्स को बंद करने का आदेश दिया गया है। एयरस्‍पेस 28 अगस्‍त से 31 अगस्‍त तक बंद रहेगा। सभी अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट्स को तीन रास्‍तों से बचने के लिए कहा गया है। हालांकि शुरुआत में सीएए की तरफ से यह नहीं बताया गया था कि एयरस्‍पेस को क्‍यों बंद किया जा रहा है। अभी तक अथॉरिटीज की तरफ से किसी भी तरह का कोई वैकल्पिक रास्‍ता नहीं सुझाया गया है।

इमरान के मंत्री ने दिया था बयान

इमरान के मंत्री ने दिया था बयान

नोटैम ऐसे समय में जारी किया गया है जब देश के तकनीकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने कहा था कि पाकिस्‍तान, भारत के लिए अपने एयरस्‍पेस को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहा है। चौधरी के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार अफगानिस्‍तान के साथ होने वाले व्यापार के लिए अपनी सरजमीं का प्रयोग भी भारत के लिए प्रतिबंधित करने के बारे में सोच रही है। चौधरी के शब्‍दों में, 'प्रधानमंत्री भारत के लिए एयरस्‍पेस पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहे हैं और अफगानिस्‍तान के लिए होने वाले व्‍यापार के लिए पाक की जमीन को बैन करने के बारे में सोचा जा रहा है। इस मामले में फैसला के लिए कानूनी औपचारिकताओं पर विचार जारी है।'

पीएम मोदी का एयरक्राफ्ट गुजरा पाक से

पीएम मोदी का एयरक्राफ्ट गुजरा पाक से

इमरान के मंत्री ने एयरस्‍पेस बंद करने से जुड़ा ट्वीट ऐसे समय किया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एयरक्राफ्ट के फ्रांस से लौटते समय पाक के एयरस्‍पेस का प्रयोग करने की खबरें आई थीं। बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद पहली बार पाकिस्‍तानी एयरस्‍पेस का प्रयोग किया है। पीएम मोदी सोमवार को तीन देशों की यात्रा करके वापस देश लौटे हैं और इसके लिए उन्‍होंने पाकिस्‍तान के एयरस्‍पेस का ही प्रयोग किया है। पीएम मोदी पिछले हफ्ते गुरुवार को तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हुए थे और उनका पहला पड़ाव फ्रांस था। फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के लिए रवाना होते समय भी पीएम मोदी ने पाकिस्‍तानी एयरस्‍पेस का ही प्रयोग किया था।

आर्टिकल 370 हटने से बौखलाया पाक

आर्टिकल 370 हटने से बौखलाया पाक

पाकिस्‍तान ने 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयरस्‍ट्राइक के बाद अपना एयरस्‍पेस बंद कर दिया था। इसके बाद 27 मार्च को पाक ने अपना एयरस्‍पेस खोला लेकिन नई दिल्‍ली, बैंकॉक और मलेशिया जाने वाली फ्लाइट्स के रास्‍ते बंद थे। 15 मई को पाकिस्‍तान ने भारतीय फ्लाइट्स के लिए एयरस्‍पेस को 30 मई तक बंद करने का फैसला किया। इसके बाद 16 जुलाई को उसने एयरस्‍पेस खोला था। पांच अगस्‍त को जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। उसने भारत के साथ व्‍यापार बंद कर दिया और सभी राजनयिक संबंध खत्‍म कर लिए हैं। इसके अलावा ट्रेन और बस सर्विसेज को भी रोक दिया गया है। भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर से न सिर्फ विशेष दर्जा वापस लिया बल्कि इसे दो संघ शासित प्रदेशों जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख में बांट दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+