Pakistan News: पाकिस्तान गजब है! पोलियो ड्रॉप को नपुंसक बनाने की दवा समझ पिलाने वाले का कर दिया मर्डर
Pakistan News: पाकिस्तान में आज भी अशिक्षा और अंधविश्वास का ऐसा आलम है कि अभी तक लोगों में पोलियो ड्रॉप्स को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। देश के सुदूरवर्ती और ग्रामीण इलाकों में लोगों का मानना है कि पोलिया ड्रॉप्स बच्चों को बीमारी से नहीं बचाती है, बल्कि नपुंसक करने की दवा है। यही वजह है कि कुछ कबीलाई इलाकों में लोग पोलियो की दवा पिलाने आने वाले लोगों को भगा देते हैं। कई बार उनके साथ मारपीट की जाती है और कभी-कभी तो इसमें लोगों की मौत तक हो जाती है। बलूचिस्तान प्रांत में बच्चों को पोलिया ड्ऱॉप पिलाने आए कर्मियों की सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की इस वजह से हत्या कर दी गई है।
Pakistan के बलूचिस्तान में रद्द किया गया गया पोलियो अभियान
पाकिस्तान के ग्रामीणों और कम पढ़े-लिखे लोगों के बीच आज भी यह अंधविश्वास है कि पोलियो ड्रॉप पश्चिमी देशों का इस्लामिक देशों के खिलाफ षड्यंत्र है। इन दवाओं की वजह से लोग नपुंसक हो जाते हैं और बच्चे पैदा करने में अक्षम बन सकते हैं। बलूचिस्तान के नुश्की इलाके में पोलियो अभियान चल रहा था। कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। पोलियो की दवा देने वाले कर्मियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी ने जब समझाने की कोशिश की, तो उसे गोली मार दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है और फिलहाल अभियान कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Warns Pakistan: 'रोटी खाओ, वरना गोली खाओ', PM मोदी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में होता है पोलियो अभियान का विरोध
पोलियो की दवा 0-5 साल तक के बच्चों को दी जाती है। भारत अब लगभग पोलियो मुक्त हो चुका है, क्योंकि इसके लिए बड़े पैमाने पर पूरे देश में अभियान चलाया जाता है। वैश्विक स्वास्थ्य संस्थाए भी इसके लिए पिछडे़ देशों में जागरुकता अभियान चलाती रही हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों में आज भी लोग पोलियो की दवा का विरोध करते हैं। अशिक्षा और जागरुकता के अभाव में इन देशों में पोलियो को नपुंसक बनाने की दवा समझ ली जाती है।
यह भी पढ़ें: Defence Deal: चीन-पाकिस्तान में J-35 स्टील्थ फाइटर जेट की डील अंतिम दौर में, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?












Click it and Unblock the Notifications