PM Modi Warns Pakistan: 'रोटी खाओ, वरना गोली खाओ', PM मोदी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी
PM Modi Warns Pakistan: रोटी खाओ, चैन से रहो, वरना मेरी गोली खाओगे!...गुजरात के भुज में पीएम नरेंद्र मोदी के इस एक वाक्य ने साफ कर दिया कि भारत अब आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी कि अगर उसने फिर से भारत के निर्दोष नागरिकों पर हमला करने की जुर्रत की, तो भारत भी जवाब उसी भाषा में देगा-और वो जवाब सीधा और निर्णायक होगा, जैसा कि ऑपरेशन सिंदूर में देखा गया।
पीएम ने साफ शब्दों में कहा कि भारत पर्यटन को एक माध्यम मानता है जो लोगों को जोड़ता है, लेकिन पाकिस्तान को लगता है कि आतंकवाद ही पर्यटन है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान को लगता है कि टूरिज़्म मतलब टेररिज़्म है। और यही उसकी सोच पूरे विश्व के लिए खतरा बन चुकी है।'

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया। इसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK में मौजूद नौ प्रमुख आतंकी ठिकानों को टारगेट किया।
इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय शामिल थे। मोदी ने कहा, 'हमने 15 दिन इंतजार किया कि शायद पाकिस्तान कोई कदम उठाएगा। लेकिन शायद आतंकवाद ही उनका रोज़गार है। जब उन्होंने कुछ नहीं किया, तो मैंने सेना को पूरी छूट दे दी।'
पाकिस्तान की स्थिति पर पीएम मोदी का व्यंग्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के एयरबेस 'ICU में पहुंच चुके हैं'। उन्होंने कहा, 'हमने पहले ही कह दिया था, हमारा टारगेट तुम्हारा आतंकी ढांचा है। अगर तुमने गलती की, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।'
भारत की नीति: Zero Tolerance for Terror
मोदी ने ये भी साफ किया कि भारत अब आतंकवाद को लेकर किसी तरह की नरमी नहीं बरतेगा। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि मानवता को बचाने और आतंकवाद को खत्म करने का मिशन है। जो हमें खून बहाकर डराना चाहता है, उसे हम चुप नहीं बैठने देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications