Pakistan News: पाकिस्तान में तबाही! ISI एजेंट ढेर, सेना पर हमला, पुलिस लाइन दहली
Pakistan News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी बीच पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट की ढेर होने की खबर सामने आई है।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने ग्वादर में एक ऑपरेशन के दौरान ढेर कर दिया। BLA ने प्रेस रिलीज जारी कर इस ऑपरेशन की जानकारी दी है।

BLA ने दी जानकारी
BLA ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए लिखा कि, पिछली रात, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के स्वतंत्रता सेनानियों ने पाकिस्तानी के इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (ISI) के अधिकारी मोहम्मद नवाज़ पुत्र मोहम्मद आज़म, निवासी हकीम वाला, चौरंगी जोहराबाद, ज़िला खुशाब, पंजाब को पासनी शहर, ग्वादर में एक खुफिया आधारित ऑपरेशन में निशाना बनाया। जिसमें वे मारा गया।
इस हमले में एक और एजेंट सलमान पुत्र मुनीर अहमद, निवासी बब्बर शोर, पासनी भी मारा गया, जबकि एजेंट शाह नज़र घायल हो गया और उनकी गाड़ी पूरी तरह से नष्ट हो गई।
आईईडी से हमला
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बताया गया कि ISI का यह अधिकारी ग्वादर में तैनात था और बलूच लिबरेशन आर्मी के खुफिया विभाग ज़िराब द्वारा लगातार निगरानी में था। बीती रात, जब यह एजेंट पासनी से गुजर रहा था, तो स्वतंत्रता सेनानियों ने पासनी शहर के मस्कान चौक कब्रिस्तान के पास शाम 7 बजे रिमोट कंट्रोल आईईडी से हमला किया।
पाकिस्तानी सेना के जवान की भी मौत
इसी बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने ज़मुरान के जामकी टैंक क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के जवानों पर स्नाइपर से हमला किया, जिसमें एक दुश्मन सैनिक मौके पर ही मारा गया।
इसी क्रम में, कल ही BLA स्वतंत्रता सेनानियों ने मंगोचर क्षेत्र के खजीना में क्वेटा-कराची मुख्य राजमार्ग पर एक नाकाबंदी स्थापित की और स्नैप चेकिंग की। इस दौरान सेनानियों ने सायंदक परियोजना के वाहनों को भी निशाना बनाया।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को युद्ध का डर! जानिए भारत को गीदड़भभकी देते हुए क्या कहा?
पुलिस लाइन पर हैंड ग्रेनेड से हमला
एक अन्य अभियान में रविवार रात को बलूच लिबरेशन आर्मी के सेनानियों ने बोलान के धदार क्षेत्र में पुलिस लाइन पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने इन सभी अभियानों की जिम्मेदारी ली है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा है कि हमारी हमले कब्ज़ा करने वाली पाकिस्तानी सेना और उनके सहयोगियों के खिलाफ और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें Kashmir Attack: कांग्रेस के विवादास्पद पोस्ट से मचा बवाल, राहुल गांधी और पार्टी पर उठे गंभीर सवाल!












Click it and Unblock the Notifications