पाकिस्तानः सुसाइड करने से पहले मंत्री ने पत्नी को मारी थी 3 गोलियां- पुलिस
इस्लामाबादः गुरुवार को पाकिस्तानी सरकार में वरिष्ठ मंत्री मीर हाजर खान बिजारानी और उनकी पत्नी को उनके घर में मृत पाया गया था। अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुक्रवार को पाकिस्तानी पुलिस ने कहा है कि मीर हाजर ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या की।

पाकिस्तान के जियो न्यूज के हवाले से कहा गया है कि इस घरेलू कारणों की वजह से सब हुआ। पुलिस द्वारा रिलीज कई रिपोर्ट के अनुसार मंत्री और उनकी पत्नी की मौत जिन गोलियों से हुई, उन्हें एक ही हथियार से चलाया गया था। पुलिस ने अनुसार मीर हाजर खान के सिर में एक गोली लगी थी, वहीं उनकी पत्नी के सिर में तीन गोलियां लगी थी।
बता दें, मीर हाजर खान बिजारानी पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ सिंध प्रोविंस में प्लानिंग और डेवलपमेंट मिनिस्टर भी थे।
इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड के बाद कराची पुलिस ने बताया कि दोनों के शव घर के बेडरूम में थे और घर का लॉक अंदर से बंद था। बिजरानी जहां सिंध और पाकिस्तान की केंद्र सरकार दोनों में सेवाएं दे चुके थे तो वहीं बिजारानी की पत्नी का नाम फारिहा रज्जाक था। फारिया पेशे से पत्रकार थीं।
इस हत्याकांड के बाद हर कोई हैरान था। फारिया पत्रकार भी थी, उनकी हत्या के बाद पाकिस्तानी मीडिया ये खबर आग की तरह फैली।
यह भी पढ़ें- आज असम में GIS का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, देश के कई उद्योगपतियों के हिस्सा लेने की संभावना












Click it and Unblock the Notifications