अमेरिका ने कहा भारत को निशाना बना रहे आतंकी, पाकिस्‍तान लापरवाह

वाशिंगटन। पिछले 24 घंटें में अमेरिका की ओर से अलग-अलग बयान आ रहे हैं जिनका मकसद सिर्फ पाकिस्‍तान को निशाना बनाना है। अब अमेरिका के एक टॉप आफिसर ने कहा है कि पाकिस्‍तान उन सभी आतंकी संगठनों को लेकर लापरवाह है जिनकी कोशिश भारत को निशाना बनाने की है।

pakistan-terror-groups-us

अमेरिकी ऑफिसर रिचर्ड जी ओल्‍सन ने यह बात कही है। ओल्‍सन अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि हैं। ऐसे में उनकी यह टिप्‍पणी काफी अहम है।

ओल्‍सन के मुताबिक पाक उनक तमाम आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने के मूड में नहीं है, जो भारत को निशाना बना रहे हैं। ओल्‍सन ने यह भी कहा कि पाक अपनी जमीन पर सक्रिय उन आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहा, जो भारत के साथ ही अफगानिस्तान दोनों के लिए ही खतरा बने हुए हैं।

ओल्सन ने सीनेट की विदेश संबंधों की समिति के सदस्यों को जानकारी दी कि पाकिस्तान ने अपने पड़ोसियों अफगानिस्तान और भारत के लिए खतरा बने हुए बाहरी आतंकी तत्वों के बजाय तहरीक-ए-तालिबान पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है।

ओल्सन पिछले तीन साल से कुछ समय पहले तक पाक में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्यरत थे। उन्‍होंने यह बात पाक के अंदर लगातार मौजूद आतंकियों की शरणस्थलियों के बारे में सीनेटरों के सवालों के जवाब में कही है।

ओल्सन ने कहा कि आतंकवाद हमेशा से दोनों देशों के बीच वार्ता का केंद्र रहा है। ओल्‍सन के मुताबिक सभी वार्ताओं में अमेरिका ने पाक से हक्कानी नेटवर्क और तालिबान के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।

ओल्‍सन ने बताया कि पाक के सुरक्षा प्रतिष्ठान के साथ उनकी ऐसी कोई वार्ता नहीं हुई, जिसमें सीधी और स्पष्ट चर्चा न की गई हो। इसमें हक्कानी नेटवर्क के बारे में विशेष तौर पर और तालिबान के बारे में आम तौर पर बातचीत हुई।

उन्होंने कहा कि अमेरिका इन चर्चाओं को जारी रखेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पाक ने अपने अंदरूनी आतंकी खतरों के खिलाफ महत्वपूर्ण ढंग से काम किया है। पाकिस्तान ने उत्तरी वजीरीस्तान में आतंकियों को काफी हद तक सफाया कर दिया है, जो किअमेरिका लंबे समय से करना चाहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+