आतंकी ताकतों को उकसाने वाला पाक दुनिया का खतरनाक देश
वाशिंगटन। भारत का पड़ोसी, मुंबई में हुए 26/11 के गुनाहगारों का पनाहगार और देश में आतंकियों काे बढ़ावा देना वाला पाकिस्तान दुनिया का आंठवां सबसे खतरनाक देश है। अमेरिका के एक लीडिंग थिंक टैंक की रिपोर्ट में पाक को दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देशों की कैटेगरी में रखा गया है।

अमेरिका के इंटेलीजेंस थिंक टैंक ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है और इस लिस्ट में पाक भी खतरनाक देशों के तौर पर शामिल है। इस लिस्ट में सबसे पहला स्थान इराक है जहां पर आईएसआईएस ने आतंक मचाकर रखा है। वाशिंगटन आधारित इस कंपनी ने कंट्री थ्रेट इंडेक्स या सीटीआई को मंगलवार को आखिरी रूप दिया।
देशों को इस सूची में दी जाने वाली रैंकिंग का आधार संबंधित देशों में पिछले 30 दिन में आतंकी और विद्रोहियों से संकट की सूचनाओं, संदेशों, वीडियो, तस्वीरों, घटनाओं और मृतकों एवं घायलों की संख्या को बनाया गया।
पाकिस्तान में इस समय लश्कर-ए-तैयबा, तहरीक-ए-तालिबान और इस तरह के कुछ और आतंकी संगठन अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। साथ ही साथ अल कायदा को मिलने वाला समर्थन भी किसी से छिपा नहीं है।
पाक का पड़ोसी और दक्षिण एशिया का दूसरा देश अफगानिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल है।
एक नजर इस लिस्ट में शामिल दूसरे देशों पर
- इराक
- नाइजीरिया
- सोमालिया
- अफगानिस्तान
- यमन
- सीरिया
- लीबिया
- पाकिस्तान
- इजिप्ट
- केन्या












Click it and Unblock the Notifications