राजनयिकों को परेशान करने के आरोप-प्रत्यारोपों के बाद भारत-पाकिस्तान का तनाव नए स्तर पर
भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के बाद अब पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से पाक पर अधिकारियों को परेशान करने का आरोप लगाया गया है। भारत में नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से शिकायत की है कि उसक अधिकारियों और उनके परिवार को यहां पर परेशान किया जा रहा।
इस्लामाबाद। भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के बाद अब पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से पाक पर अधिकारियों को परेशान करने का आरोप लगाया गया है। भारत में नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से शिकायत की है कि उसक अधिकारियों और उनके परिवार को यहां पर परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों ने उन्हें धमकी देने की बात भी कही है।

इस्लामाबाद में अधिकारियों को परेशान करना आम बात
वहीं एक आधिकारिक सूत्र की ओर से कहा गया है कि इस्लामाबाद में परेशान किया जाना आम बात हो गई है। यहां पर हाल ही में उच्चायुक्त की कार को पाकिस्तानी एजेंसियों ने एक बिजी सड़क के बीच में रोका ताकि उन्हें एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से रोका जा सके। सूत्रों ने इसका उल्लेख किया कि पाकिस्तान उच्चायोग पिछले कुछ दिनों के दौरान विदेश मंत्रालय के संज्ञान में परेशान किये जाने की कुछ घटनाएं लाया है। सूत्रों की ओर से कहा गया है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि इनकी जांच की जाएगी।
पाकिस्तान ने भी लगाए हैं आरोप
एक और अधिकारी की ओर से बताया गया है कि भारत, राजनयिकों को काम करने के लिए एक सुरक्षित, अनुकूल वातावरण मुहैया कराने का पूरा प्रयास करता है। दुर्भाग्य से यह इस्लामाबाद के बारे में नहीं कहा जा सकता. पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग लंबे समय से प्रताड़ना का सामना कर रहा है, विशेष रूप से पिछले वर्ष। यह तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब पाकिस्तानी समाचारपत्र डान ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से भारत पर अपने राजनयिकों और उनके परिवार को देश में परेशान करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यह नहीं रूका तो वह परिवारों को वापस बुला लेगा। सूत्रों ने यद्यपि कहा कि भारत ने पाकिस्तान को बार बार परस्पर रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उच्चायोगों को अपना काम मुक्त माहौल में करने दिया जाए जिसमें किसी को परेशान नहीं किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications