पाकिस्तान सरकार ने अल्पसंख्यक हिंदुओं की बस्ती पर चलवाया बुलडोजर, चिलचिलाती गर्मी में बेघर हुए सैकड़ों लोग
पाकिस्तान सरकार ने अल्पसंख्यकों की बस्ती पर चलवाया बुलडोजर, चिलचिलाती गर्मी में बेघर हुए सैकड़ों लोग
पाकिस्तान। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार और उत्पीड़न करना रोज़मर्रा की बात हो चुके हैं। लेकिन पाकिस्तान में अब जो हिदुंओं के साथ जो रहा हैं वो वाकई में सबसे क्रूर और वीभत्स है। इस्लामिक राष्ट्र में धार्मिक अल्पसंख्यक लगातार मुस्लिम आबादी की दया पर हैं। भले ही सरकार देश में धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में शेखी बघारती रही हो, लेकिन प्रतिष्ठानों में भी ऊंच-नीच के अत्याचारों का बोलबाला है।

चिलचिलाती धूप में अल्पसंख्यक हिंदुओं के परिवारों के महिला पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग चिल्लाते हुए और दया की याचना करते क्योंकि रहे लेकिन इन इमरान सरकार के मंत्रियों का उनके प्रति दिल नहीं पसीजा और इन सभी परिवारों के सामने उनका घर चंद मिनटों में गिराकर मलबे में तब्दील कर दिया गया। इन सभी का आशियाना चंद मलबे के नीचे दब गया और ये परिवार आंसू बहाते देखते रह गए। विडंबना यह है कि यह घटना तब सामने आई जब पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार पर हमला किया। हाल ही में एक अन्य घटना में, इमरान खान की पीटीआई पार्टी से संबंधित एक अन्य राजनेता ने खानवेल जिले में ईसाई समुदाय से संबंधित घरों और कब्रिस्तान को नष्ट कर दिया और इसके बाद एक बार फिर पंजाब प्रांत में हिंदुओं की बस्ती को बुलडोजर से गिरवा दिया गया। ये वहीं पाकिस्तान की इमरान सरकार का अत्याचार हैं जो जम्मू कश्मीर के नागरिकों के मानवधिकारों का रखवाला होने का दम भरता रहता हैं। मालूम हो से भारत से पाकिस्तान के अलग होने के बाद से ही वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं और इसाईयों पर कठोर अत्याचार होता आया हैं यहीं कारण हैं कि वहां पर अल्पसंख्यों की जनसंख्या अब बहुत कम बची हैं। पाकिस्तान प्रांत में आए दिन हिंदू लड़कियों व महिलाओं को जबरन धर्म परिर्वतन करवाने की खबरें सुनाई देती आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications