आतंकवाद पर कैरी ने लगाई फटकार तो पाक को लगी मिर्ची

इस्‍लामाबाद। अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी अपनी भारत यात्रा पर दिल्‍ली में हैं। यहां कैरी ने पाकिस्‍तान को आतंकवाद के मुद्दे पर फटकार लगाई और कहा कि पाक को समझना होगा कि 'अच्‍छा आतंकवाद, बुरा आतंकवाद,' जैसा कुछ नहीं होता है। कैरी ने यह भी कहा कि पाक में मौजूद आतंकी संगठनों की वजह से ही पाक को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने में दिक्‍कत होती है।

john-kerry-pakistan-terrorism.jpg

पाला बदलने में माहिर अमेरिका

कैरी के इस बयान से लगता है कि पाकिस्‍तान को मिर्ची लग गई है। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि कैरी और अमेरिका आतंकवाद पर अक्‍सर अपना पाला बदलने में माहिर हैं।अजीज के मुताबिक कैरी जब भारत में होते हैं तो कुछ कहते हैं और जब पाक में होते हैं तो कुछ और कहते हैं।

पाक को कोई फर्क नहीं पड़ता

अजीज ने बीबीसी उर्दू को दिए एक इंटरव्‍यू में यह बात कही है। अजीज ने कहा है कि कैरी ने जो कुछ भी हुआ उससे पाक को न तो कोई फर्क पड़ता है और न ही बदनामी होने जैसा सवाल पैदा होता है। अजीज की मानें तो पूरी दुनिया जानती है कि पाक ने आतंकवाद के खिलाफ कितनी लड़ाईयां लड़ी हैं।

क्‍यों करीब आ रहे हैं भारत और अमेरिका

अपने इंटरव्‍यू में भारत पर निशाना साधते हुए अजीज बोले कि भारत की पूरी कोशिश रहती है कि वह कभी भी पाक को आतंकवाद के खात्‍मे के लिए श्रेय न लेने दे।

अजीज ने दावा किया कि पाकिस्‍तान जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। अजीज की मानें तो अगर भारत और अमेरिका करीब आ रहे हैं तो उसका मकसद चीन को आगे बढ़ने से रोकना है। अमेरिका जानता है कि भारत इसमें फिट बैठता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+