Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इमरान खान: निकाह,निकाह, निकाह, 65 की उम्र में तीसरी पारी, जानें इमरान की बेगमों के बारे में

पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर और अब राजनेता इमरान खान एक बार फिर से अपने निकाह की वजह से चर्चा में हैं। तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान ने तीसरी बार अपनी आध्‍यात्मिक गुरु बुशरा बीबी से निकाह किया है। इमरान ने इससे पहले दो बार निकाह किया।

Recommended Video

    Imran Khan ने फिर की Marriage , 5 बच्चों की मां Bushra Bibi से की निकाह | वनइंडिया हिन्दी

    लाहौर। पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर और अब राजनेता इमरान खान एक बार फिर से अपने निकाह की वजह से चर्चा में हैं। तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान ने तीसरी बार अपनी आध्‍यात्मिक गुरु बुशरा बीबी से निकाह किया है। रविवार को एक सादे कार्यक्रम में इनका निकाह हुआ और पार्टी के प्रवक्‍ता फवाद चौधरी ने इसकी पुष्टि की। इस शादी में एक और बात कॉमन थी कि इमरान और बुशरा की उम्र में फिर से 20 साल का अंतर है। इमरान ने इससे पहले दो बार निकाह किया और दोनों बार उन्‍होंने अपने से 20 वर्ष की उम्र की महिलाओं को अपना जीवनसाथी बनाया। एक नजर डालिए कि बुशरा समेत इमरान ने किन और दो महिलाओं के साथ निकाह किया था और वे कौन थीं।

    साल 1995 पहला निकाह जेमिमा गोल्‍डस्मिथ

    साल 1995 पहला निकाह जेमिमा गोल्‍डस्मिथ

    इमरान खान ने पहली बार मई 1995 में निकाह किया। जेमिमा फिलहाल न्‍यू स्‍टेट्समैन एंड यूरोपियन की एसोसिएट एडीटर और वैनिटी फेयर मैगजीन की एडीटर-एट-लार्ज हैं। लेकिन जब उनकी शादी इमरान से हुई थी तब उन्‍होंने बतौर जर्नलिस्‍ट अपना करियर शुरू किया था। निकाह के समय जेमिमा की उम्र 21 वर्ष थी तो इमरान 42 वर्ष के थे। जेमिमा और इमरान के दो बेटे और साल 2004 में इनका तलाक हो गया। जेमिमा, ब्रिटेन के एक प्रभावशाली परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। शादी के बाद वह पाकिस्‍तान आ गईं और साल 1999 में उन्‍होंने इस्‍लाम धर्म अपना लिया। जेमिमा ने उस समय कहा था कि उन्‍होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनके पति की इमेज पर कोई असर न पड़े। इस्‍लाम अपनाने के बाद उन्‍होंने अपने नाम में खान सरनेम जोड़ लिया। जेमिमा तलाक के बाद ब्रिटेन वापस आ गईं और उनका अफेयर हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ह्यूग ग्रांट के साथ शुरू हुआ। साल 2007 में ग्रांट ने जेमिमा के साथ अलग होने का ऐलान किया। इसके बाद साल 2013 में जेमिमा का नाम एक और हॉलीवुड एक्‍टर रसेल ब्रांड के साथ जुड़ा। अक्‍टूबर 2014 में जेमिमा ने अपने नाम से खान हटा लिया और वह फिर से जेमिमा गोल्‍डस्मिथ बन गईं। फिलहाल जेमिमा फ्रायड कम्‍यूनिकेशंस के हेड मैथ्‍यू फ्रायड को डेट कर रही हैं।

    साल 2015 दूसरा निकाह रेहम खान

    साल 2015 दूसरा निकाह रेहम खान

    जनवरी 2015 में इमरान ने दूसरी बार निकाह किया और इस बार उनकी बेगम थीं बीबीसी की जर्नलिस्‍ट रेहम खान। 62 के इमरान और 42 की रेहम का निकाह इस्‍लामाबाद में इमरान के बानी गाला स्थित घर पर हुआ। इमरान ने शादी के बाद करीबी दोस्‍तों को पार्टी में भी बुलाया और शान से सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने निकाह की तस्‍वीरें अपलोड कीं। इनकी शादी ज्‍यादा नहीं चली और अक्‍टूबर 2015 में दोनों का तलाक हो गया। रेहम और इमरान की मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। उस वक्त इमरान और रेहम एक दूसरे के बारे में कुछ खास नहीं जानते थे लेकिन इस इंटरव्यू में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों शादी के बंधन में बंध गये। रेहम शादीशुदा थी और उनका एक बच्चा था इस बारे में कम लोगों को ही मालूम था। लेकिन जब इमरान ने रेहम से इस बारे में जिक्र किया तो दोनों में काफी बहस भी हुई थी। इस बहस के दौरान इमरान ने अपने बेटे सुलेमान का जिक्र किया और इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गये और यही वो पल था जब रेहम का इमरान की ओर झुकाव बढ़ गया और बाद में दोनों एक दूसरे से निकाह कर लिया। तलाक के समय ब्रिटिश अखबार डेली मेल के मुताबिक इमरान ने रेहम को एसएमएस के जरिए तलाक दिया था। मेल के दावे पर अगर यकीन करें तो रेहम को यह एसएमएस उस समय मिला जब वह पाकिस्‍तान से लंदन पहुंची और बर्मिंघम एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट ने लैंड किया।

    साल 2017 तीसरा निकाह बुशरा बीबी

    साल 2017 तीसरा निकाह बुशरा बीबी

    इमरान का तीसरा निकाह पांच बच्‍चों की मां बुश मनेका से हुआ है। निकाह बुशरा के घर पर और इसमें करीबी लोग ही शामिल थे। बुशरा मनेका एक आध्यात्मिक गुरु और उन्‍हें पाकिस्तान के पंजाब के पाकपट्टन जिले के बुशरा बीबी के नाम से भी जानते हैं। बुशरा ने लाहौर के एचिसन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इस निकाह से पहले उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से निकाह किया था। फरीद, इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर हैं. बुशरा कुछ साल पहले ही खवार फरीद मनेका से अलग हो चुकी हैं। मूल रूप से दक्षिणी पंजाब की रहने वालीं बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां शामिल हैं। बुशरा मनेका 'पिंकी' के रूप में भी जानी जाती हैं। पीटीआई प्रमुख इमरान खान और बुशका मनेका की पहली बार वर्ष 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव दौरान मिले थे। लोधरन में एनए-154 सीट के लिए उस समय उपचुनाव हुआ था। उस समय इमरान खान चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

     कैसनोवा रहे हैं इमरान खान

    कैसनोवा रहे हैं इमरान खान

    इमरान खान जिस समय क्रिकेट की फील्‍ड पर पाक क्रिकेटी टीम के कैप्‍टन के तौर पर पारी खेल रहे थे, उन्‍हें एक कैसनोवा क्रिकेटर का टाइटल मिला हुआ था। इमरान खान ने जेमिमा से निकाह से पहले अमेरिकन एक्‍ट्रेस सीता व्‍हाइट को 1978-88 में डेट किया। दोनों की मुलाकात फिर 1991 में हुआ। व्‍हाइट की एक बेटी है और उन्‍होंने इमरान पर आरोप लगाया था कि यह बेटी इमरान खान की है। इमरान खान का नाम बॉलीवुड की डिवा और पूर्व मिस इंडिया रहीं जीनत अमान के साथ भी जुड़ चुका था। हालांकि दोनों का अफेयर ज्‍यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। इसके अलावा इमरान की बायॉग्राफी लिखने वाली क्रिस्‍टोफर स्‍टैनफोर्ड ने दावा किया है कि जिस समय पाकिस्‍तान की पूर्व पीएम बेनजीर और इमरान ऑक्‍सफोर्ड में पढ़ रहे थे, इमरान खान बेनजीर को डेट कर रहे थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+