पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर फेंकी काली स्याही
नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के चेहरे पर एक धार्मिक कट्टरपंथी ने शनिवार को काली स्याही फेंक दी। ये वाकया तब हुआ ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत ही स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

इस वजह से फेंकी स्याही
एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक शख्स का आरोप है कि ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के संविधान में पैंगबर मोहम्मद को अंतिम नबी की मान्यता देने वाले आर्टिकल को बदलने की कोशिश की है जिससे उसकी धार्मिक मान्यता आहत हुई है। हालांकि चेहरे पर काली स्याही फेंके जाने के बाद भी आसिफ ने अपान भाषण बंद नहीं किया।

चेहरा धुल कर दोबारा पढ़ा भाषण
चेहरे पर काली स्याही फेंके जाने के बाद आसिफ ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से पानी मंगाया और फिर चेहरा धुलकर दोबारा भाषण देना शुरू कर दिया। आसिफ ने कहा कि वो अपने ऊपर काली स्याही फेंकने वाले शख्स को नहीं जानते है लेकिन ये जरूर उनके विरोधियों की साजिश है।

आसिफ ने कहा- स्याही फेंकने वाले को छोड़ दे पुलिस
ख्वाजा आसिफ ने इसके साथ ही पुलिस से काली स्याही फेंकने वाले शख्स को छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि इन घटनाओं से उनकी राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। ख्वाजा आसिफ पर स्याही फेंकने वाले शख्स की पहचान बाद में फैज रसूल के रुप में हुई है। पुलिस का कहना है कि रसूल जहां का किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications