पाकिस्तान: रावलपिंडी के कबाड़ी बाजार में धमाका, 5 लोग घायल

नई दिल्ली। पाकिस्तान का रावलपिंडी गुरुवार देर रात धमाके से गूंज उठा। रावलपिंडी के कबाड़ी बाजार में हुए धमाके में 5 लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एएनआई की खबर के मुताबिक कबाड़ी बाजार में मोटरसाइकिल में क्रैकर बम में धमाका किया गया था। धमाके की वजह से आसपास की दुकानों के परखच्चे उड़ गए। वहीं पांच लोग घायल हो गए।

 Pakistan: Five injured after a cracker bomb exploded at Kabari Bazar in Rawalpindi. More details awaited.

इस धमाके को लेकर अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले भी जनवरी में रावलपिंडी में बम धमाका हुआ था। रावलपिंडी जेल के पास जोरदार धमाके में 1 लोग की मौत हो गई थी, जबकि 4 घायल हो गए थे। धमाका रावलपिंडी के अदियाला जेल के पास हुआ था। इस धमाके में एक युवक की मौत हो गई है। उससे चंद दिन पहले ही पाकिस्तान के क्वेटा में मस्जिद के भीतर धमाका किया गया था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। धमाका उस वक्त हुआ जब लोग नमाज के लिए मस्जिद में मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+