Pakistan Fake Narrative: पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, सुखोई गिराने के झूठ की खुली पोल

Pakistan Fake Narrative Exposed: ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान ने कई झूठ बोले थे जिसकी पोल एक-एक कर खुलती जा रही है। पहले पाकिस्तान ने किसी तरह के नुकसान नहीं होने का दावा किया था, लेकिन सैटेलाइट इमेज ने इसकी पोल पट्टी खोल दी। बाद में पाकिस्तानी मीडिया और सरकार ने भी नुकसान होने की बात स्वीकार कर ली। अब आदमपुर एयरबेस पर अटैक और सुखोई विमान गिराने के झूठ की पोल भी खुल गई है। एक बार फिर शहबाज शरीफ सरकार की इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है। जानें कब और कैसे पाकिस्तान के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है।

Pakistan के झूठे दावे की खुल गई पोल

दरअसल ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष में पाकिस्तानी मीडिया और सरकार ने बढ़-चढ़कर दावे किए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पाक आर्मी ने भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया था। सुखोई Su-30 MKI विमान को नुकसान पहुंचाया था और इसकी कुछ सैटेलाइट तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब इन झूठी तस्वीरों की पोल खुल गई है और पूरी दुनिया में पड़ोसी देश अपने झूठ की वजह से शर्मसार हो रहा है।

Pakistan Fake Narrative Exposed

यह भी पढ़ें: ISI एजेंट Nasir Dhillon कौन है? जिसके साथ ज्योति ने किया Podcast, भारत-पाकिस्तान पर 25Min क्या-क्या हुई बात?

पुरानी तस्वीर शेयर कर फैलाया था झूठ

डेमियन साइमन ने एक पोस्ट और तस्वीरों के साथ पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोली है। पाकिस्तान ने जिस तस्वीर के जरिए आदमपुर के एयरबेस को नुकसान पहुंचाने का दावा किया था, वह तस्वीर ऑपरेशन सिंदूर से से दो महीने पहले की है। असल में मार्च 2025 में ली गई एक सैटेलाइट तस्वीर पाकिस्तान की मीडिया और सरकार ने शेयर की थी। इसमें मिग-29 का रखरखाव का काम चल रहा था। जिस नुकसान का दावा शहबाज शरीफ कर रही थी, वह इंजन टेस्ट पैड के पास दिखाई देने वाली काली कालिख है। विमानों के रख-रखाव के दौरान यह आम बात होती है।

आदमपुर एयरबेस पर पाकिस्तान के झूठ को भारत ने भी पहले ही बेनकाब कर दिया है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद वहां दौरा किया था और सैन्यकर्मियों के साथ समय बिताया था। इससे पहले भी पाकिस्तान ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, बाद में शहबाज शरीफ सरकार ने सभी प्रांतों को नुकसान की डिटेल रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें: कौन है पाकिस्तान का Don Shahzad Bhatti? लॉरेंस का कभी था दोस्त, बाबा सिद्दीकी से मिथुन केस तक जुड़ी कड़ियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+