Operation Sindoor News: अभी खत्म नहीं ऑपरेशन सिंदूर, आगे क्या करेगा भारत? पीएम मोदी ने दिया बड़ा संकेत
Operation Sindoor News: क्या भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद ऑपरेशन सिंदूर समाप्त हो गया है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 12 मई की रात 8 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका स्पष्ट जवाब दिया - "नहीं"। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ 'स्थगित' किया गया है, समाप्त नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा, "अब भारत पाकिस्तान के हर कदम को मापेगा। अगर वह आतंकवाद या सैन्य दुस्साहस से बाज नहीं आया, तो भारत पहले से भी ज्यादा कड़ा प्रहार करेगा।"
ऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को "न्याय की अखंड प्रतिज्ञा" बताया और कहा कि भारत ने पहली बार आतंक के हेडक्वार्टर्स को जड़ से उखाड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि "आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने उनके अड्डे उजाड़ दिए। ये पराक्रम देश की हर बेटी को समर्पित है।"

ऑपरेशन सिंदूर में कितने आतंकी मारे गए?
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में "100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। ढाई दशकों से पाकिस्तान में पल रहे टॉप आतंकियों को एक झटके में खत्म कर दिया गया। अब पाकिस्तान के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। क्योंकि पाकिस्तान आतंकियों को पाल रहा है। ये आतंकी एक दिन पाकिस्तान को ही खत्म कर देंगे।"
भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु हमला हुआ तो क्या होगा?
न्यूक्लियर ब्लैकमेल पर भारत का नया स्टैंड सामने आया है। पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि "कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत अब नहीं सहेगा। न्यूक्लियर हथियारों की आड़ में पल रहे आतंकियों पर भी सटीक हमला किया जाएगा। टेरर, टॉक और ट्रेड अब साथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते। "पाकिस्तान दुनियाभर में गुहार लगाता रहा, लेकिन भारत ने अपने निर्णय खुद लिए।"
ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला किया। धर्म पूछ-पूछकर 26 निर्दोषों की जान ले ली। पहलगाम का बदला लेने के लिए भारत की तीनों सेनाओं ने 6-7 मई 2025 की रात को पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें करीब 100 आतंकी मारे गए। इसी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैन्य ठिकानों और आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। ड्रोन भेजे गए। मिसाइल दागीं गईं। पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में धवस्त कर दिए गए थे। इसके भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान व गुजरात तक की सीमा पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
ऑपरेशन सिंदूर में भारत की ताकत के सामने पाकिस्तान सिर्फ चार दिन में ही घुटनों पर आ गया और भारत के सामने युद्धविराम की गुहार लगाने लगा और आखिर अमेरिका से बीच-बचाव करवाकर 10 मई 2025 की शाम पांच बजे से सीजफायर करवा लिया। उसके बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव कम हो गया। ऑपरेशन सिंदूर को भले ही अस्थायी रूप से रोका गया हो, लेकिन भारत की कार्रवाई की मंशा अभी भी कायम है।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी सख्त: बोले-'PoK व आतंक पर ही होगी बात, न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत'












Click it and Unblock the Notifications