ISI के ऑफिसर ने दिया पाकिस्‍तान को धोखा, कहा ईरान ने पकड़ा गया था जाधव

पाकिस्‍तान इंटेलीजेंस एजेंसी के पूर्व ऑफिसर अमजद शोएब ने ही दिया पाक को दगा, कहा ईरान से पकड़ा गया था जाधव को। पाकिस्‍तान ने आईसीजे में की है जाधव मामले पर जल्‍द सुनवाई की मांग।

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान, भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को कभी रॉ का एजेंट बताता है तो कभी आतंकवादी करार देता है। लेकिन अब पाक इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के ऑफिसर अमजद शोएब ने अपने ही देश के दावों की पोल खोल दी है। शोएब ने माना है कि इंडियन नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर जाधव को ईरान से पकड़ा गया था।

ISI के ऑफिसर ने दिया पाकिस्‍तान को धोखा, कहा ईरान ने पकड़ा गया था जाधव

18 मई को आईसीजे ने रोकी फांसी की सजा

शोएब रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं और अब यह देखना होगा कि भारत शोएब के इस दावे के बारे में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में जिक्र करता है या नहीं। आईसीजे ने 18 मई को जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। जाधव को पाक के मिलिट्री कोर्ट ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। जाधव एक वर्ष से ज्‍यादा समय से पाकिस्‍तान की हिरासत में हैं। पाकिस्‍तान ने दावा किया है कि इसके सुरक्षा बलों ने जाधव को बलूचिस्‍तान से तीन मार्च को उस समय पकड़ा था जब वह ईरान के रास्‍ते देश में द‍ाखिल हुए थे। वहीं भारत ने पाक के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया। भारत का कहना है कि जाधव नेवी से रिटायर होने के बाद ईरान में बिजनेस कर रहे थे।

पाक ने मामले की जल्‍द सुनवाई की अपील

पाकिस्‍तान ने आईसीजे से अपील की है कि वह जाधव के मामले की सुनवाई जल्‍दी करें। पाकिस्‍तान में जाधव मसले पर पहले दौर की कार्रवाई के बाद सरकार के खिलाफ गुस्‍सा बढ़ता जा रहा है। आईसीजे छह हफ्तों के बाद इस केस पर सुनवाई करेगा पाकिस्‍तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी सरकार को इस मसले पर विपक्ष और मीडिया का विरोध झेलना पड़ा रहा है नवाज पर इस केस को भ्रमित करने के आरोप लग रहे हैं। नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि अब पाकिस्‍तान वकीलों की नई टीम के साथ इस केस के लिए आईसीजे पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+