पाकिस्तान चुनाव: इमरान की पार्टी PTI को मिली सबसे बड़ी जीत, लेकिन जरूरी आंकड़ें से अभी दूर
पाकिस्तान में चुनावों के बाद अब आधिकारिक नतीजे आने शुरू हो गए हैं और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इमरान खान के समर्थक भले ही जश्न मनाएं और उनकी ताजपोशी का इंतजार करें लेकिन अभी पीएम बने के रास्ते में एक रुकावट आ गई है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चुनावों के बाद अब आधिकारिक नतीजे आने शुरू हो गए हैं और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इमरान खान के समर्थक भले ही जश्न मनाएं और उनकी ताजपोशी का इंतजार करें लेकिन अभी पीएम बने के रास्ते में एक रुकावट आ गई है। इमरान खान को सरकार बनाने के लिए और पीएम बनने के लिए साथी तलाशने पड़ेंगे। इमरान जरूरी संख्या हासिल करने से अभी काफी पीछे हैं और ऐसे में उनके पास गठबंधन की सरकार बनाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।

इमरान को चाहिए अभी 27 सीटें
इमरान की पार्टी ने अभी तक नेशनल एसेंबली की 110 सीटें जीत ली हैं। सरकार बनाने के लिए पीटीआई को 137 सीटों की जरूरत है और ऐसे में इमरान के पास 27 सीटें कम पड़ रही हैं। अगर वह निर्दलीय उम्मीदवारों की तरफ देखते हैं तो उनकी संख्या भी 12 ही है। इमरान जो पहले ही इस बात से इनकार कर चुके हैं कि वह गठबंधन की सरकार नहीं बनाएंगे, क्या फैसला करेंगे इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि पूर्व क्रिकेटर इमरान ने पांच सीटों से चुनाव लड़ा था और उन्हें इन सभी पांचों सीटों पर जीत मिली है। इमरान ने गुरुवार को कहा है कि वह पाकिस्तान को एक ऐसा देश बनाना चाहते हैं जिसकी सपना मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था।
पांचों सीटों पर जीते इमरान
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को 63 सीटें मिली हैं तो वहीं बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी को 42 सीटें हासिल हुई हैं। जेल में बंद नवाज ने इन नतीजों को धोखाधड़ी करार देते हुए इन्हें मानने से साफ इंकार कर दिया है। गुरुवार को चुनाव आयोग ने इमरान खान को विजयी घोषित किया था। साथ ही इमरान ने उन सभी आरोपों से इनकार कर दिया था जिसमें चुनावों में धोखाधड़ी होने की बातें कही जा रही थीं। इमरान ने इन चुनावों को पाकिस्तान के इतिहास का सबसे पारदर्शी चुनाव करार दिया। कुछ सीटों पर अभी वोटों की गिनती का काम जारी है। इमरान खान ने इस्लामाबाद की सीट एनए-53, लाहौर की एनए-131 सीट पर भी जीत हासिल कर ली है। ये भी पढ़ें-पाकिस्तान चुनाव:'लेडी तालिबान' शीरीन होंगी पहली महिला रक्षा मंत्री












Click it and Unblock the Notifications