Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan Election 2018: पीएम मोदी को शपथ ग्रहण पर इनवाइट करेंगे नए वजीर-ए-आजम इमरान खान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्‍तान पीएम इन वेटिंग और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान को जीत की बधाई दी। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इमरान, पीएम मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए इनवाइट कर सकते हैं।

Recommended Video

    PM Modi कर सकते है Pakistan के New PM Imran Khan की Swearing-in-ceremony में शिरकत । वनइंडिया हिंदी

    इस्‍लामाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्‍तान पीएम इन वेटिंग और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान को जीत की बधाई दी। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इमरान, पीएम मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए इनवाइट कर सकते हैं। इमरान 11 अगस्‍त को पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। दिलचस्‍प बात है कि इमरान खान, पीएम मोदी की तर्ज पर सार्क देशों राष्‍ट्राध्‍यक्षों को शपथ ग्रहण में इनवाइट करने पर विचार कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी को भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दिया जा सकता है।

    modi-imran

    अभी तक इमरान को नहीं मिला है बहुमत

    65 वर्ष के इमरान को हालांकि अभी भी सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ें की जरूरत है लेकिन उन्‍हें और पार्टी को पूरा भरोसा है कि 11 अगस्‍त को वह पीएम के तौर पर शपथ जरूर लेंगे। पार्टी के प्रवक्‍ता फवाद खान चौधरी ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी, 'पीटीआई की कोर कमेटी प्रधानमंत्री मोदी समेत साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल को-ऑपरेशन यानी सार्क देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों को बुलाने पर विचार कर रही है। जल्‍द ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।' 25 जुलाई को पाकिस्‍तान में हुए चुनावों में इमरान की पार्टी पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। भारत ने भी इस्‍लामाबाद में बढ़ती राजनीतिक हलचलों के बीच इमरान की पार्टी से संपर्क साधने की कोशिशें तेज कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो भारतीय उच्‍चायोग के अधिकारी पीटीआई के लीडर्स के साथ संपर्क बनाए हुए हैं और ये ऐसे नेता हैं जो नई सरकार में अहम रोल अदा करने वाले हैं। पीटीआई के इस नेता ने मोदी की ओर से इमरान को की गई फोन कॉल को दोनों देशों के रिश्‍तों में नई शुरुआत करने वाला चैप्‍टर करार दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि मोदी शपथ ग्रहण समारोह में आ सक‍ते हैं।

    मोदी ने की थी इमरान से फोन पर बात

    पीएम मोदी ने सोमवार को इमरान को जो फोन किया था उसमें उन्‍होंने इस बात की उम्‍मीद जताई थी कि पाकिस्‍तान में लोकतंत्र की नई शुरुआत होगी और साथ ही दक्षिण एशिया में भी शांति कायम हो सकेगी। मई 2014 को जब पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी तो उन्‍होंने भी तत्‍कालीन पाक पीएम नवाज शरीफ को सार्क देशों के प्रमुखों के साथ इनवाइट किया था। इस इनविटेशन के साथ ही नवाज पहली बार आधिकारिक दौरे पर भारत आए थे। रविवार को अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ घनी ने इमरान को फोन करके उन्‍हें जीत की बधाई दी है । भारत ने घनी की फोन कॉल पर करीब से नजर रखी हुई थी। अफगानिस्‍तान राष्‍ट्रपति की ओर से ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी गई कि दोनों नेता फोन पर हुई बातचीत के बाद इस बात पर रजामंद हुए हैं कि दोनों देशों के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भविष्‍य के लिए नए रिश्‍ते की नींव रखी जाए और पुरानी बातों से बाहर आया जाए। ये भी पढ़ें-इमरान की टीम की तरफ से 26 साल की इस महिला डॉक्टर ने बनाया इतिहास!

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+