आज कराची में बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्‍तावर की सगाई, कोविड-19 की रिपोर्ट के बिना मेहमानों की नो एंट्री

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्‍तावर भुट्टो जरदारी सगाई कर रही हैं। बख्‍तावर अमेरिकी बिजनेसमैन महमूद चौधरी के साथ बंधन में बंधने वाली हैं। पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी (पीपीपी) की तरफ से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि की गई है। कोरोना वायरस महामारी के बीच आयोजित हो रहे इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जियो न्‍यूज की तरफ से बताया गया है कि पार्टी में आने वाले सभी मेहमानों को पहले अपनी कोरोना रिपोर्ट पेश करनी होगी।

bakhtawar.jpg

24 घंटे पहले टेस्‍ट के निर्देश

पीपीपी की मीडिया सेल की तरफ से कहा गया है, 'राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी को इस बात ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अल्‍लाह की मेहरबानी से उनकी और शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्‍तावर भुट्टो जरदारी की सगाई महमूद चौधरी के साथ 27 नवंबर 2020 को होगी।' डॉन अखबार की तरफ से बताया गया है कि चौधरी के परिवार का दुबई में भी बिजनेस है। सगाई कराची के बिलावल हाउस में होगी और मेहंदी का कार्यक्रम भी यहीं पर होगा। मेहमानों से कहा गया है कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए वो सभी अपना टेस्‍ट करा लें। मेहमानों को कार्यक्रम से 24 घंटे पहले कोविड टेस्‍ट कराकर रिपोर्ट को ई-मेल करने के निर्देश दिए गए हैं।

मोबाइल फोन भी बैन

मेहमानों को इसके साथ ही मोबाइल फोन लाने से भी मना कर दिया गया है। पाक मीडिया के मुताबिक साथ ही वेन्‍यू पर फोटोग्राफी भी प्रतिबंधित कर दी गई है। बख्‍तावर भुट्टो के मंगेतर के बिजनेस के बारे में बहुत ज्‍यादा जानकारी उपलब्‍ध नहीं है। नेशन.कॉम की तरफ से बताया गया है कि 30 साल की बख्‍तावर वही ड्रेस पहनेंगी जो उनकी मां बेनजीर ने अपने निकाह पर पहना था। इस ड्रेस को रेशम रिवाज ने डिजाइन किया था। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष जनवरी में होगी। पिछले कुछ समय से बख्‍तावर की सगाई का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस कार्ड पर बख्‍तावर के माता-पिता की फोटो है जो उनकी शादी के समय की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+